ग्रेटर नोएडा

पूंजपुर माइनर की टूटी नहर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

फिर ढही नहर, खेत हुए जलमग्न
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2017, 12:52 PM IST
Broken canal, farmers turned on hard water
Broken canal, farmers turned on hard water

सोमकमला आंबा की खस्ताहाल व जर्जरहाल नहरों में जलप्रवाह छोडऩे के साथ ही किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी भी फिर रहा है। रबी की फसल की बुवाई के चलते छोड़ा गया पानी नहरों के आेवरफ्लो एवं टूटने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पूंजपुर माइनर करीब बीस मीटर तक ढह गई। जिससे खेत जलमग्न हो गए।

रूपजी यादव, नारायण, प्रताप यादव ने बताया कि वितरिका ढहने से टेल तक पानी कब पहुंचेगा, यह चिंता किसानों को सताए जा रही है। सूचना पर विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकरलाल राठौड़ ने मौका मुआयना कर नहर में पानी बंद कराया। माइनर से रोडावाला व मलापा गांव के खेत सिंचित होते हैं। राठौड़ ने बताया कि माइनर के क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कर पानी टेल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह