डूंगरपुर

कांस्टेबल परीक्षा में इस तरह लाज-शर्म की सारी हदें लांघीं, कि परिजन बोले- साहब यह अभ्यर्थी हैं अपराधी नहीं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Jul 16, 2018
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

डूंगरपुर.
पुलिस हर किसी को शक की निगाह से ही देखती है। पुलिस का यह आदतन रवैया वाकई पुलिस विभाग की ओर से हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भी साफ दिखा। अपना यह अडिंगापन दो दिन चली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भी मानवीयता और लाज-शर्म की सारे हदें लांघ सख्ती से अपनाया गया। पुरुष अभ्यर्थियों के बनियान नहीं पहने होने के बावजूद उनकी शर्टें उतरवा ली गई, तो युवतियां की ओढऩी उतरवा ली। युवतियों के बीच बिना शर्ट पहने युवाओं को बिठा कर परीक्षा दिलवाई गई। हालात यह रहे कि अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन यह कहते नहीं चुके कि साहब यह अभ्यर्थी हैं कोई अपराधी नहीं है।

जांच के इतने घेरे, फिर भी इतनी सख्ती

ये भी पढ़ें

चुनावी साल में राजस्थान के इस जिलें के लिए बड़ी खुशखबरी, जनता को CM राजे देने जा रही है करोड़ो रुपयों की सौगात

कानून एवं अनुशासन का रौब पुलिस विभाग पर इस कदर हावी दिखा कि 12 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, हर केन्द्र पर जेमर व सीसीटीवी कैमरे, हर परीक्षार्थी की अलग से वीडियोग्राफी, मुख्य दरवाजे पर मूल प्रवेश-पत्र एवं ऑरिजनल फोटो युक्त पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश, मेटल डिटेक्टर के घेरे से हर विद्यार्थी की कड़ी जांच और परीक्षा के तय समय से दो घंटे पहले से ही परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर कैद कर लेने के बावजूद दूरदराज से आए युवक-युवतियों को बारिश के भीगे बदन में कपड़े उतरवा लिए गए।

खुले बदन परीक्षा केन्द्र पहुंचे
महिलाओं के मंगलसूत्र, चैन, कानों के टॉप्स आदि तो निकलवा लिए ही, साथ में बारिश में भीगी युवतियों के चुनरिया तक बाहर रखवा ली गई। ऐसे में वह काफी असहज भाव से घबराती हुई परीक्षा केन्द्रों में पहुंची। वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों के शर्ट, बेल्ट, हाथों में पहने धार्मिक धागे, गले में पहने ताबीज, बांह पर पहनी जनेऊ आदि निकलवा ली गई। कई युवाओं ने अंदर बनियान नहीं पहनी थी, तो शर्ट उतरवा लिए। ऐसे में खुले बदन परीक्षा केन्द्र में पहुंचे।

दूसरे दिन इतने हुए शामिल

परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पारी में 6564 में से 5875 एवं शाम की पारी में 6564 में से 4964 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो दिन के लिए पंजीकृत कुल 26 हजार 256 अभ्यर्थी में से 16 हजार 173 अभ्यर्थी शामिल हुए तथा 10 हजार 83 आशार्थी गैरहाजिर रहे।

ये भी पढ़ें

दोस्ती निभाने में गंवा दी जान
Published on:
16 Jul 2018 06:12 am
Also Read
View All