डूंगरपुर

जिस स्कूल में आए थे कुलिशजी, वहां अब उनके नाम का वाचनालय

राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशती वर्ष को लेकर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार को गोवर्धन विद्या विहार संस्कृत शिक्षण संस्थान में कर्पूर चन्द्र कुलिश वाचनालय का शुभारंभ हुआ।

less than 1 minute read
फीता काटकर वाचनालय काशुभारंभ करते अति​थि। फोटो पत्रिका

डूंगरपुर। राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशती वर्ष को लेकर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार को गोवर्धन विद्या विहार संस्कृत शिक्षण संस्थान में कर्पूर चन्द्र कुलिश वाचनालय का शुभारंभ हुआ। वाचनालय में एक ही छत के नीचे विभिन्न विषयों पर केंद्रित पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में अतिथियों व वक्ताओं ने कुलिशजी से जुड़े संस्करण सुनाते हुए कहा कि वागड़ की यात्रा के दौरान 6 फरवरी, 1976 में कुलिशजी खड़गदा गोवर्धन विद्या विहार शिक्षण संस्थान आए थे। फिर उन्होंने इस प्रवास का जिक्र अपनी चर्चित कृति ‘मैं देखता चला गया’ में भी किया था। उनकी ओर से मार्च 1976 में लिखे गए एवं प्रकाशित ‘खड़गदा : देववाणी का जय-जयकारा’ की प्रति दिखाते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रिका का यह जुड़ाव आज तक बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि कुलिशजी के लेख में गांव खड़गदा का जिक्र था, जो गांव व वागड़ के लिए गर्व की बात हैं।

फीता काट किया शुभारम्भ

कार्यक्रम में बतौर अतिथि ट्रस्टी सदस्य मानशंकर पाटीदार, शिक्षाविद् यशवंत पंड्या, डॉ. विमलेश पंड्या, चंद्रहास द्विवेदी, प्रधानाचार्य रामचंद्र पुरोहित, संस्कृत कॉलेज प्राचार्य जगदीश प्रसाद शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर वाचनालय का शुभारंभ किया। प्रारंभ में पत्रिका ब्यूरो प्रभारी वरुण भट्ट ने जन्मशती वर्ष से जुड़ी जानकारी दी।

किताबें पढ़ने के लिए करेंगे प्रेरित

कार्यक्रम में वक्ताओं ने यहां पुस्तकालय में उपलब्ध वेद, गीता सहित अन्य किताबों का अवलोकन करने के साथ ही सोशल मीडिया के दौर में नई पीढ़ी को किताबों से जोड़ने के लिए वाचनालय जैसी पहल की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि अधिकाधिक युवाओं को वाचनालय से जोड़कर प्रतिदिन उनमें एक से डेढ़ घंटा किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत कॉलेज के शिक्षक निखिल शृंगी ने यजुर्वेद में मंगलाचरण के साथ किया।

Published on:
14 Mar 2026 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर