वाराणसी

डूंगरपुर: अफसरों की गहरी नींद से उड़ा किसानों का सुकून

भीखाभाई नहर का मामला : जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, जताई नाराजगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2017, 8:43 PM IST
Dungarpur: The farmers are deeply saddened by the
Dungarpur: The farmers are deeply saddened by the sleeplessness of the officers

लगभग डेढ़ दशक से निर्माणाधीन भीखाभाई नहर के हालात बद से बदतर हैं। जनप्रतिनिधियों के कहने पर अधिकारियों ने नहर में जलप्रवाह तो कर दिया, लेकिन सफाई के अभाव में पानी आगे बढ़ नहीं रहा है। कहीं-कहीं तो पूरी नहर ही खरपतवार की क्यारी बनी हुई है। दूसरी ओर हेड में नहर से रिसाव व ओवरफ्लो के चलते खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है।

ग्राम पंचायत कराडा के सरपंच राजेन्द्र परमार ने बताया कि सात-आठ पंचायतों में पानी की कमी के चलते कई बार जनप्रतिनिधियों से भीखा भाई नहर में जलप्रवाह की अपील की। क्षेत्र की इन पंचायतों के सूखे तालाबों को भरने के लिए कहा।

शुक्रवार को जलप्रवाह किया भी गया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदारों की सुस्ती के चलते नहर की सफ ाई एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हो पाने के कारण पानी झारियाणा से आगे नहीं बढ़ पाया है। नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से कब्जा, लपनिया, भचडिय़ा, उस्मानिया, भेवड़ी, कराड़ावाड़ा, झांखरी, कराड़ा, सरोदा, डामोरवाड़ा, सामलिया आदि क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा।

सरपंचों ने जताया रोष

सरपंचों ने रविवार को नहर का मुआयना कर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी। कराड़ा सरपंच राजेंद्र परमार, भेवडी सरपंच ललिता देवी, सरोदा सरपंच पन्नालाल, पादरडी के राजेन्द्र परमार, करियाणा नीमा परमार, बसंती देवी, उपप्रधान हितेश रावल, पंसस नीता परमार, जिपस कविता व्यास, किसान संघ के हिन्दूसिंह राव, प्रकाश सुथार आदि ने बैठक कर विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।

Published on:
Also Read
View All