डूंगरपुर

Dungarpur Weather Update : डूंगरपुर में बारिश से राहत, आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चे झुलसे, आया नया अपडेट

Dungarpur Weather Update : डूंगरपुर जिले में जुलाई माह की शुरूआत में हुई हल्की बरसात ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने आज डूंगरपुर और बांसवाड़ा में धूलभरी आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
3 min read
Dungarpur Weather new Update rain Relief 3 children were scorched by lightning
Dungarpur Weather Update : सागवाड़ा में हल्की बारिश से सड़कों पर आया पानी।। फोटो पत्रिका

Dungarpur Weather Update : डूंगरपुर जिले में जून का पूरा महीना सूखा बीतने के बाद जुलाई माह की शुरूआत में हुई हल्की बरसात ने लोगों को राहत दी। पिछले एक सप्ताह से जारी असहनीय चिपचिपी गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला, जिससे लोगों को मामूली राहत जरूर मिली। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आसमान में अचानक घने काले बादलों की आवाजाही शुरू हुई और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक 40-60 KMPH की रफ्तार से तेज हवा, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

वहीं डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को हल्की बूंदाबादी हुई। आस-पास गांवों भी बरसात हुई। गड़ाजसराजपुर के सिलोही क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक हुई रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण सड़कें भीग गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं खेतों में नमी आने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद जगी

कृषक प्रियेश पाटीदार ने बताया कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई के लिए काफी लाभदायक है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आई है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद जगी है।

खरीफ सीजन की बुवाई का काम पूरी तरह से पिछड़ा

सागवाड़ा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद बुधवार शाम को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। क्षेत्र में सुबह से बादल छा गए एवं दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक चली इस बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। खेती-किसानी पर असर अमूमन जून महीने के मध्य तक मानसून दस्तक दे देता है, जिसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में हलचल बढ़ जाती है और मक्का, धान व उड़द की बुवाई शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार जून का महीना पूरी तरह सूखा रहने के कारण खरीफ सीजन की बुवाई का काम पूरी तरह से पिछड़ गया है।

डूंगरपुर आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चे झुलसे

डूंगरपुर जिले के पीठ के भचड़िया गांव में गुरुवार शाम को एक मकान के आंगन में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद कोहराम मच गया और तीनों बच्चों को तुरंत पीठ से सीमलवाड़ा के सलारेश्वर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

Dungarpur : पीठ कस्बे में हॉस्पिटल में इलाजरत घायल बच्चे। फोटो पत्रिका

घायल बच्चों में हर्षिल (6 वर्ष) पुत्र रामलाल डामोर, सूर्यवीर (6 वर्ष) और राजदीप (10 वर्ष) पुत्र बाबूलाल डामोर निवासी भचड़िया शामिल हैं। डॉ. अशोकसिंह राव और शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम ने बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बाद दो बच्चों की स्थिति में सुधार है, जबकि एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण परिजन उसे गुजरात के मोडासा ले गए हैं।

Updated on:
03 Jul 2026 01:27 pm
Published on:
03 Jul 2026 01:26 pm