18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : डूंगरपुर में अनोखी चोरी, सूने मकान में पहले नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दाल-रोटी बनाई, खाकर हुए फरार

Dungarpur : डूंगरपुर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीमलवाड़ा क्षेत्र की देवभूमि कॉलोनी में शिक्षक दंपती के सूने मकान में पहले चोरी की फिर दाल-रोटी बनाई और आराम से खाकर फरार हो गए।
2 min read
Google source verification
dungarpur unique theft made dal roti ate it and ran away

Dungarpur : सीमलवाड़ा के देवभूमि में सीसीटीवी फुटेज में दिखता अज्ञात चोर व घर के मलिक। फोटो पत्रिका

Dungarpur : डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देवभूमि कॉलोनी में एक शिक्षक दंपती के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी पर हाथ साफ किया। हालांकि, इस वारदात का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने भागने की जल्दबाजी नहीं की, बल्कि आराम से रसोई में दाल-रोटी बनाई, खाना खाया और फिर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, देवभूमि कॉलोनी निवासी शिक्षक श्यामल उपाध्याय और उनकी पत्नी सोना जोशी किसी काम के सिलसिले में 15 अगस्त से घर पर नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान की रेकी की और रात के समय ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर से करीब 20 से 25 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए

रसोई में जूठे बर्तन देख उड़ गए होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब शिक्षक दंपती वापस अपने घर लौटे। ताले टूटे देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो नकदी गायब थी, लेकिन जब उनकी नजर रसोई पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। रसोई में ताजी रोटियां, दाल और जूठे बर्तन मिले। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुट गई है।

पांच दिन में तीन चोरियों से दहशत

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदातों से स्थानीय लोगों में रोष है। पिछले पांच दिनों में क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मोहल्लेवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूने मकान में चोरी, चूड़ावाड़ा गांव की जनता में रोष

सीमलवाड़ा के तहसील के गांव चूड़ावाड़ा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की शिकायत धंबोला थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गांव चुंडावाड़ा निवासी अमर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह 16 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। उनका लड़का प्रिंस बांसवाड़ा के सुरपुर रिश्तेदारी में बीमार होने के कारण वहीं रुका था, जबकि पत्नी अपने पिता के गांव सोने गई थी। घर पर कोई नहीं था। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह 6 बजे जब पत्नी घर लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो निजी अलमारी खुली पड़ी थी। चोर अलमारी में रखे सोने की चैन, अंगूठी, कानों की बाली, पेंडल, करीब 500 ग्राम चांदी और 50,000 रुपए नकद के साथ ही एक मोबाइल भी चोरी कर ले गए।

सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। अमर सिंह ने बताया कि इसकी सूचना धबोला थाना पुलिस को दी। पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने और आगे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग