भोपाल

डूंगरपुर : पुलिस कर्मी को कमरे में बंद कर पीटा, पहुंचा दिया अस्पताल

डूंगरपुर शहर का मामला : दो युवक हिरासत में
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2017, 10:44 PM IST
Few boys beaten policeman badly
Few boys beaten policeman badly

रिजर्व पुलिस लाइन की चारदीवारी पर बैठे युवकों को टोकना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कॉलेज के छात्रावास परिसर के कमरे में बंद कर भी मारपीट की। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन की चारदीवारी पर सोमवार को कुछ युवक बैठे हुए थे। इस पर सिपाही सियालदरी निवासी नाथूलाल पुत्र केवलराम ने उन्हें टोका। युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसे वहां से उठा कर राजकीय महाविद्यालय के पीछे की ओर स्थित छात्रावास में ले गए।

वहां कमरे में बंद कर पीटा। इस बीच पहुंचे चौकीदार की सूचना पर अन्य लोग एकत्र हो गए। कोतवाली थाने से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सिपाही को छुड़ा कर अस्पताल पहुंचाया। साथ दादरीखेड़ा ऋषभदेव निवासी लोकेंद्रसिंह पुत्र अजीतसिंह तथा खुमानपुर निवासी चंद्रपालसिंह पुत्र सज्जनसिंह को हिरासत में लिया। घायल सिपाही की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DEMO PIC

Published on: