आवेदन के लिए कतार

डंूगरपुर ।मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के परीक्षा आवेदन के अंतिम तीन दिन शेष रहते गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन के लिए उमड़े। सुबह से ही कम्प्यूटर संचालकों एवं बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का जुटना शुरू हो गया था।
less than 1 minute read
• •
Nov 27, 2015
dungarpur
dungarpur

डंूगरपुर ।मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के परीक्षा आवेदन के अंतिम तीन दिन शेष रहते गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन के लिए उमड़े। सुबह से ही कम्प्यूटर संचालकों एवं बैंकों के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का जुटना शुरू हो गया था।

सुबह दस बजते-बजते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षार्थी पहुंचे। इससे कॉलेज के आसपास स्थित कम्प्यूटर संचालकों एवं बैंकों के बाहर परीक्षार्थियों की बड़ी-बड़ी कतारे लग गई। बस स्टैंड परिसर में स्थित बैंक के बाहर छात्र-छात्राओं की लम्बी-लम्बी दोपहर तक दिखी। परीक्षार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के परीक्षा आवेदन जमा लिए जा रहे हैं। एक साथ तीन कक्षाओं के आवेदन भरवाए जाने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हो गए हैं। परीक्षा आवेदन के लिए दिन भी काफी कम मिले हैं।

इससे आवेदन करने के लिए पूरा दिन खपाने के बावजूद आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है।
छात्र-छात्राओं ने परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा बैंकों में परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने की मांग की है। इधर, संचालक भी विद्यार्थियों से मनमर्जी से पैसे वसूल रहे हैं।

Published on:
27 Nov 2015 05:40 am
Also Read
View All
‘मैंने उन्हें पूरे एक साल पूछा’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी को लेकर खोला राज, बोले- ‘100 बार पूछा था’

शारदीय नवरात्रि विशेष: आस्था बनेगी तरक्की का द्वार: विंध्य त्रिकोण से बदलेगी पर्यटन और रोजगार की तस्वीर,जानिए कैसे

आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में? वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उठाए सवाल, बोले- विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

‘मौत को 528 घंटे पूरे…’, 20 लोग खोलेंगे मशहूर बिल्डर की मौत का राज ! इंदौर ऑफिस मे मिली थी डेडबॉडी

‘अपने भतीजे को कब गिरफ्तार करवाएंगे?’ कोलकाता भगदड़ के बाद सुवेंदु अधिकारी से TMC का सीधा सवाल