डूंगरपुर

Good News : 16 जून से शुरू होगी विजवामाता-वडोदरा बस सेवा, खुशी से झूमे लोग

Good News : डूंगरपुर के विजवामाता-वडोदरा के बीच गुजरात राजस्थान रोडवेज बस सेवा आगामी 16 जून से पुन: प्रारंभ हो रही है। जानें पूरा शेड्यूल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2025, 1:50 PM IST
Good News 16 June VijwamataVadodara Bus Service Start Dungarpur People Rejoice
फाइल फोटो पत्रिका

Good News : डूंगरपुर के विजवामाता-वडोदरा (गुजरात) के बीच राजस्थान रोडवेज बस सेवा आगामी 16 जून से पुन: प्रारंभ हो रही है। रोडवेज आगार डूंगरपुर के मुख्य प्रबन्धक के अनुसार रोडवेज के तय शिड्यूल के अनुसार 16 जून से रोडवेज बस सुबह 6 बजे डूंगरपुर से रवाना होकर वाया पुनाली होकर 8.30 पर विजवामाता पहुंचेगी। सुबह 9 बजे विजवामाता से रवाना होकर वाया आसपुर, डूंगरपुर सांय 5.30 बजे वडोदरा गुजरात पहुंचेगी। वापसी में सुबह 6.20 पर वडोदरा से रवाना होकर इसी रूट से होकर दोपहर 2.45 पर विजवामाता पहुंचेगी एवं विजवामाता से अपराह्न 3.15 पर रवाना होकर सांय 5.15 पर डूंगरपुर पहुंचेगी।

बस सेवा पिछले 2 वर्षों से बंद

आसपुर में लगभग 48 वर्ष पूर्व शुरू की गई यह बस सेवा पिछले 2 वर्षों से निगम ने बंद कर दी थी। इसको लेकर विजवामाता रोड पर पारडा ईंटीवार क्षेत्र के 16 गांवों के लोग सेवा को फिर से शुरू करने की लगातार मांग करते आ रहे थे,परंतु विभाग ने ध्यान ही नहीं दिया। बाद में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। जिनकी पहल पर राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बस सेवा के 16 जून से पुन: प्रारंभ करने का आदेश जारी किए।

घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर

इस बस सेवा के पुन: प्रारंभ होने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्योंकि इस इलाके के 1 हजार से भी अधिक लोग पिछले 5 दशक से वडोदरा में रोजगार के लिए सेवारत हैं वहीं लगभग 80 परिवारों ने बड़ौदा में अपने निजी मकान भी बनवा दिए हैं। जिनका यहां आना जाना बना रहता है।

Updated on:
12 Jun 2025, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत