राजस्थान सरकार ने परिवीक्षाकाल से संबंधित प्रावधानों को लेकर बुधवार को स्पष्टीकरण जारी किया। वित्त विभाग ने परिवीक्षाकाल के दौरान चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक शिक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के अध्ययन अवकाश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा कि पीजी या सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के लिए अवकाश मंजूर होने पर अब परिवीक्षाकाल नहीं बढ़ेगा।