
साबला। भाजपा ने दूसरी बार साबला पंचायत पंचायत समिति में प्रधान सीट पर काब्जा किया। शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा के छोटे भाई नारायणलाल मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा था। उनके सामने वही पूर्व विधायक के ही गोपीचंद मीणा के पुत्र जितेंद्र मीणा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी आकाश रंजन शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। बीएपी की ओर से प्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया। दोपहर 3 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 17 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र मीणा के खाते में 10 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नारायणलाल मीणा के खाते में 7 मत प्राप्त हुए। चुनाव से पहले भाजपा के पास 9 सदस्यों का समर्थन था,
लेकिन परिणाम में जितेंद्र मीणा को एक अतिरिक्त मत मिला। वहीं बीएपी के तीनों सदस्यों ने कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 7 मत मिले। ऐसे में एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग चुनाव परिणाम का प्रमुख चर्चा का विषय बनी रही। साबला में दूसरी बार भाजपा के हाथ में पंचायत समिति की कमान मिली है। काका-भतीजे के बीच हुए इस मुकाबले में चुनाव परिणाम ने पारिवारिक रिश्तों के साथ राजनीतिक समीकरणों को भी चर्चा में ला दिया। चुनाव के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, रूपशंकर त्रिवेदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।