28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dungarpur / 31 साल पहले झौथरी में सरपंच बनी, उसी गांव से जीत कर अब उपजिला प्रमुख बनी

31 साल पहले झौथरी में सरपंच बनी, उसी गांव से जीत कर अब उपजिला प्रमुख बनी

डूंगरपुर। तीन दशक से अधिक के राजनीतिक अनुभव के साथ जिला परिषद की उपजिला प्रमुख बनीं मंजुला रोत ने अब ग्रामीण विकास, बालिका शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही है। वर्ष…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:27 PM IST

Rajasthan News

डूंगरपुर। तीन दशक से अधिक के राजनीतिक अनुभव के साथ जिला परिषद की उपजिला प्रमुख बनीं मंजुला रोत ने अब ग्रामीण विकास, बालिका शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही है। वर्ष 1995 में झौथरी ग्राम पंचायत में सरपंच पद से राजनीतिक केरियर की शुरुआत करने वाली मंजुला रोत 26 साल बाद इसी जिला परिषद सीट से जीत कर उपजिला प्रमुख बनने में सफलता मिली। मंजुला रोत का कहना है कि गांवों में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के साथ शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा जिला परिषद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। मंजुला रोत ने वर्ष 1995 में झौथरी पाल में सरपंच बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2001 में जिला परिषद के करावाड़ा वार्ड से सदस्य निर्वाचित होकर जिला परिषद पहुंचीं। वर्ष 2005 से लगातार तीन बार प्रधान रहीं। इनमें दो बार डूंगरपुर और एक बार झौथरी पंचायत समिति की प्रधान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन बीटीपी के राजकुमार रोत से हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस छोड़ छह साल पहले बीएपी में आईं

लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 2022 में मंजुला रोत ने कांग्रेस छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का दामन थामा। इसके बाद जिला परिषद के वार्ड संख्या 8 से चुनाव जीतकर सदस्य बनीं। उपजिला प्रमुख के चुनाव में उन्होंने एक वोट से जीत दर्ज की। इस तरह पार्टी में आने के बाद उन्हें पहली बार जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि बीएपी में आदिवासी समाज की जाजम व्यवस्था के माध्यम से सभी वर्गों और समाजजनों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाता है।

स्कूलों में शिक्षक और गांवों में रोशनी पर जोर

मंजुला रोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने के साथ शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। गांवों की मुख्य सड़कों पर रात के समय रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइटें लगवाने पर भी जोर रहेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर विकास कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी।