डूंगरपुर

राहुल गांधी २० सितम्बर को डूंगरपुर में!

सागवाड़ा या डूंगरपुर में हो सकती है बड़ी जनसभातैयारियां में जुटे कांग्रेस नेता
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 8:37 PM IST
rahul gandhi
Rahul gandhi

आसपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 20 सितंबर को प्रस्तावित जिले के दौरे को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आसपुर में सभा को लेकर वरिष्ठ नेता ताराचंद भगोरा, महेन्द्रजीतसिंह मालवीया सहित अन्य नेताओं ने आसपुर क्षेत्र का दौरा किया। सभा स्थल महाराणा प्रताप खेल मैदान गोल सहित पूंजपुर एवं जैताणा आदि का निरीक्षण किया। पर, सदस्य एकमत नहीं हो पाए। वरिष्ठ नेता भगोरा ने बताया कि आसपुर के अलावा सागवाड़ा एवं डूंगरपुर में भी सभा स्थल चयन को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया, राईया मीणा, शंकरलाल अहारी, प्रियकांत पंड्या, ब्लाक अध्यक्ष करणसिंह चौहान आदि शामिल हुए।

Published on: