डूंगरपुर

Rajasthan School Uniform: सामान्य-OBC वर्ग के छात्रों के साथ 9वीं से 12वीं की बेटियां भी योजना से बाहर, करना पड़ेगा इंतजार

Rajasthan School Uniform: राज्य सरकार ने स्कूल यूनिफॉर्म बजट में कटौती कर दी है। अब कक्षा 1-8 की सामान्य व ओबीसी छात्राएं और 9-12 की छात्राएं योजना से बाहर हो गई हैं। सिर्फ 8वीं तक की छात्राएं व एससी-एसटी, बीपीएल छात्रा/छात्रों को 600 रुपए डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2025, 9:47 AM IST
Rajasthan School Uniform
Rajasthan School Uniform (Patrika Photo)

Rajasthan School Uniform: डूंगरपुर: राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में जुटी प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म बजट पर कैंची चला दी है। शिक्षण सत्र शुरू होने के तीन महीने के बाद जारी बजट में पहली से आठवीं कक्षा तक के अध्ययनरत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को यूनिफॉर्म योजना से बाहर कर दिया है।


साथ ही 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं भी अब पात्र नहीं रहेगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने यह आदेश जारी करने के साथ ही बजट आवंटित कर दिया है। इसके अनुसार, अब कक्षा एक से आठ में अध्ययनरत सभी वर्गों की छात्राओं के साथ ही एसटी-एससी, बीपीएल वर्ग के छात्रों को ही यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में जारी की जाएगी।


दायरा किया सीमित


डूंगरपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों को 5.93 करोड़ का बजट मिला है। समसा कार्यालय ने सभी Žब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को यह राशि आवंटित कर दी है। गौरतलब है कि पहले यह राशि पहली से 8वीं के समस्त विद्यार्थियों एवं 9वीं से 12वीं की छात्राओं को मिलती थी। अब सरकार ने फिलहाल इस योजना में 8वीं तक की सभी छात्राओं एवं बीपीएल, एससी एवं एसटी के छात्रों को ड्रेस की राशि खाते में डीबीटी योजना में ट्रांसफर करने का निर्णय किया है।


बेटियों को करना पड़ेगा इंतजार


नि:शुल्क ड्रेस डीबीटी योजना में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को कैटेगरी वाइज 600 रुपए मिलेंगे, जबकि डूंगरपुर जिले में 9वीं से 12वीं तक नियमित अध्ययन करने वाली 46 हजार 691 छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म डीबीटी योजना में इंतजार करना पड़ेगा।


वहीं, दूसरी ओर प्रदेशभर की बात करें तो 13 लाख 15 हजार 611 छात्राओं को इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल, 8वीं तक ही बजट मिला है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 9 से 12वीं तक की छात्राओं की यूनिफॉर्म के बारे में निर्णय होने व बजट मिलने पर राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


निदेशालय से आदेश एवं बजट मिला है। इसके अनुरुप विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि जारी की जा रही है। सरकार सभी वर्गों को बजट देती है, तो सभी को जारी किया जाएगा।
-आरएल डामोर, सीडीईओ, डूंगरपुर


गत वर्ष कक्षा एक से आठ के सभी विद्यार्थियों तथा 9 से 12वीं की सभी छात्राओं को यूनिफॉर्म की राशि दी गई थी। कटौती करना उचित नहीं है। सरकार को सभी वर्गों को लाभ देना चाहिए। वहीं, यह राशि सत्र की शुरूआत में ही मिलनी चाहिए।
-राजेन्द्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, राशिसं, राष्ट्रीय, डूंगरपुर

Updated on:
14 Oct 2025, 9:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान की डूंगरपुर पंचायत समिति में 6 दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस का कब्जा, इस बार भी प्रधान बनाने की तैयारी

Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी