डूंगरपुर

कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

Rajasthan Politics : कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट में कांग्रेस नेता पर जातिगत अपमान करना व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 2:27 PM IST
Congress

Rajasthan Politics : डूंगरपुर कोतवाली थाने में एक युवक ने कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के खिलाफ जातिगत अपमान करना व जान से मारने की धमकी को लेकर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में इंद्रा कालोनी निवासी दीपक पुत्र भंवरलाल हरिजन ने बताया कि वह 9 अक्टूबर को अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ कॉलोनी के होली चौक में गरबा देखने गया था। इस दौरान मनोज लबाना पुत्र प्यारचंद लबाना आया और प्रार्थी से चंदे की रसीद कटवाने के लिए कहा। प्रार्थी ने रसीद कटवाने की बात कही। इसके बाद भी मनोज लबाना उसके साथ गाली-गलौच व जातिगत अपमान करने लगा और उसको चौक से भगा दिया। वहीं, प्रार्थी को दशहरा तक जान से मारने की धमकी दी।

कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोज लबाना (इनसेट में)

पुलिस ने छानबीन शुरू की

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन के शुरू कर दी है। इस संबंध में मनोज लबाना ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करें।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
14 Oct 2024, 2:27 PM IST
Published on: