डूंगरपुर

चूल्हे की जलती लकड़ी से कलियुगी बेटे ने पिता की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

कोतवाली थाना क्षेत्र के चकमउड़ी गांव में एक कलियुगी बेटे को पिता द्वारा डाटना इतना नागवार गुजरा कि उसने जलते हुए चूल्हे की लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2023, 7:03 PM IST
son killed his father in dungarpur

डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चकमउड़ी गांव में एक कलियुगी बेटे को पिता द्वारा डाटना इतना नागवार गुजरा कि उसने जलते हुए चूल्हे की लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार चकमउड़ी डीमिया फला निवासी शिवा (50) पुत्र भाणा मनात सोमवार रात को अपने छोटे भाई गटू के घर बहन व बहनोई के आने पर उनसे मिलने गया था। इस दौरान शिवा का बेटा सुनिल भी वहां पर आया। शिवा ने सुनिल को सात दिन से घर नहीं आने के बारे में पूछा और फटकारा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और मामले को शांत करने लगे।

इस दौरान घर के बाहर जलते चूल्हे में से सुनिल ने लकड़ी निकालकर पिता के सिर, गर्दन व पीढ पर मार दी। इससे वह लहुलूहान होकर नीचे गिर गया। पिता के नीचे गिरते ही सुनिल मौका देखकर भाग गया। वहां मौजूद परिजनों ने शिवा को खड़ा करने का प्रयास किया। की।

पर, वहां खड़े नहीं हुए और उसकी सांस चलनी बंद हो गई। उसकी मौत हो गई। शिवा की मौत होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर परिजनों ने देर रात को हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक के बेटे प्रकाश की रिपोर्ट पर हत्या में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सुपुर्द किया।

मृतक के हैं तीन बेटे
परिजनों ने बताया कि शिवा के तीन बेटे है। प्रकाश, सुनिल व गोपाल है। इसमें सुनिल व गोपाल अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। सुनिल कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद से घर आया था। परिजनों ने बताया कि वह पूरे दिन दोस्तों के साथ मोटर साइकिल लेकर ही घुमता रहता था।

Published on: