डूंगरपुर

शादी से आ रहे दंपति पर पथराव, दो साल के मासूम की मौत

शहर सहित जिले भर में लूटपाट व वाहनों पर पथराव की वारदातों पर प्रभावी नकेल नहीं कस पाने का खामियाजा आखिरकार एक परिवार को अपने मासूम को खोकर चुकाना पड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2023, 5:58 PM IST
Stones pelted on couple, two year old innocent died in Dungarpur

डूंगरपुर। शहर सहित जिले भर में लूटपाट व वाहनों पर पथराव की वारदातों पर प्रभावी नकेल नहीं कस पाने का खामियाजा आखिरकार एक परिवार को अपने मासूम को खोकर चुकाना पड़ा है। लूटपाट की नीयत से बदमाशों के पथराव से शुक्रवार रात को एक दो साल के मासूम की जान चली गई। वारदात चौरासी थाना क्षेत्र के पोहरी खातुरात गांव के समीप की है।

जानकारी के अनुसार मांड़वा घरा निवासी विक्रम परमार के साले घरोदा निवासी अजय की शादी थी। अजय की बारात वाणिया तालाब गई थी। विक्रम व उसकी पत्नी शिल्पा अपने दो साल के बेटे वरुण के साथ मोटर साइकिल से वाणिया तालाब गए थे। रात को तीनों वापस मोटर साइकिल से आ रहे थे। रास्ते में पोहरी खातुरात के समीप छह-सात बदमाशों ने मोटर साइकिल रोक दी और पथराव शुरू कर दिया। इससे मोटर साइकिल के आगे बैठे वरुण के सिर पर पत्थर लग गया। इससे वह लहुलूहान हो गया। विक्रम घायल बच्चे को पोहरी खातुरात चिकित्सालय में ले गया। लेकिन, बच्चे की हालात गंभीर होने पर उसको जिला चिकित्सालय रेफर किया।

परिजन बच्चे को जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर चौरासी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुर्दाघर रखवाया। पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक के पिता विक्रम की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया। हत्या में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Published on: