डूंगरपुर

चीतरी में 6 जगह चोरों का धावा चार दुकानों एवं दो मकानों को बनाया निशाना

डूंगरपुर. शहर सहित जिले भर में चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बदमाश सूने मकानों व दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हंै। चोरों ने बीती रात्रि जिले के चीतरी गांव में एक साथ छह जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें से चार दुकानें व दो मकान हैं।
3 min read
• •
Updated: 21 Apr 2024, 11:11 AM IST
डूंगरपुर जिले में बढ़ती चोरियों की वारदात

डूंगरपुर. शहर सहित जिले भर में चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बदमाश सूने मकानों व दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हंै। चोरों ने बीती रात्रि जिले के चीतरी गांव में एक साथ छह जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें से चार दुकानें व दो मकान हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नादिया निवासी विकास जोशी की चीतरी बाजार में कपड़ों की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देखकर विकास को सूचना दी। सूचना पर विकास मौके पर पहुंचा, तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से दो हजार रुपए व रेडिमेड कपड़े गायब थे। वहीं, पास में स्थित महेश पाटीदार के मेडिकल स्टोर के भी ताले टूटे हुए थे। मेडिकल स्टोर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अंदर गल्ले से नकदी गायब थी।

इन दुकान के भी तोड़े ताले
चीतरी बाजार में विनोद ठाकर की विद्युत उपकरण की दुकान के ताले टूटे हुए थे। लेकिन, दुकान से किसी प्रकार का कोई सामान नहीं गया। वहीं, गांव के देवतालाब के पास स्थित सुरेश जोशी की पुस्तकों की दुकान के भी ताले टूटे हुए थे। यहां पर भी बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

12 तोला सोने के जेवरात चुराए
बदमाशों ने गांव के प्रजापत मोहल्ले में दो मकानों को भी निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार रेखा पत्नी स्वर्गीय सुखलाल भाटिया के पीहर पक्ष में विवाह सामारोह में अपने पीहर गई थी। पीछे रेखा का घर सूना पड़ा था। शनिवार सुबह पड़ौसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा, तो रेखा को सूचना दी। सूचना पर रेखा मौके पर पहुंची तो घर के अंदर सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। मकान से १२ तोला सोने के जेवरात व कुछ नकदी गायब थी। वहीं, चोरों ने मोहल्ले के दलजी पुत्र कुबेर प्रजापत के एक कमरे का ताला भी तोड़ दिया। हालांकि बदमाशों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। बदमाशों ने रेखा के घर पर पार्टी भी की। रेखा के घर पर खाली शराब की बोतल व शीतल पेयजल की बोतल भी मिली है।

युवक को दी धमकी
चीतरी बाजार में जैन मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार ने बताया कि रात को खटपट की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया। यहां दो युवकों के हाथों में लोहे के सलिया लेकर विकास की दुकान का ताला तोड़ रहे थे। चोरों ने युवक को देखकर पथराव कर दिया। इससे वह घर के अंदर चला गया। इसके बाद डर के मारे कमरे से बाहर नहीं निकला और नहीं किसी को सूचना दी।

Updated on:
21 Apr 2024, 11:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत

Dungarpur Crime: दिवाली पर अमानवीयता की हद! 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, टूटी पैर की हड्डी; ICU में भर्ती

Rajasthan ACB: MLC बनाने की एवज में रिश्वत ले रहा था डॉक्टर, एसीबी ने डूंगरपुर में 1 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा