डूंगरपुर

शादी से लौट रहे दो भाइयों को बस ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

आसपुर डूंगरपुर मुख्य जिला मार्ग पर रोडेवाला के समीप एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2023, 2:23 PM IST
file photo

आसपुर. आसपुर डूंगरपुर मुख्य जिला मार्ग पर रोडेवाला के समीप एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेड़ा आसपुर निवासी प्रभुलाल (45) पुत्र सवाजी ढोली एवं उसका बड़ा भाई नंदलाल (50) पुत्र सवाजी ढोली निवासी रामा दोनों भाई शुक्रवार शाम चार बजे पूंजपुर में शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर आसपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान रोड़ेवाला के समीप विपरीत दिशा से आ रही निजी बस ने चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर आसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों को एम्बुलेंस से आसपुर चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान प्रभुलाल की मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल नंदलाल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। लेकिन उदयपुर जाते समय रास्ते में नंदलाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सलुम्बर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक प्रभुलाल के शव को आसपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं नंदलाल के शव को भी रात्रि करीब नौ बजे आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा।

Updated on:
13 May 2023, 2:23 PM IST
Published on: