डूंगरपुर

Video: पेट्रोल पम्प कर्मचारी पर जानलेवा हमला, रुपए से भरा बैग छीना, देखें सीसीटीवी फुटेज

डूंगरपुर जिले के चीतरी क्षेत्र के बडगी-गलियाकोट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प पर वारदात, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read

चीतरी क्षेत्र के बडगी-गलियाकोट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कार्मिक पर जानलेवा हमला कर रुपए से भरा बैग छीनने का मामला सामने आया हैं। सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जानकारी के अनुसार गलियाकोट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप का कार्मिक उस्मानिया निवासी डायालाल चौबीसा पर बदमाशों ने लोहे के सरिए से जानलेवा हमला किया और रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। हमले में कार्मिक घायल हो गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से सागवाड़ा चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची एवं सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान डामरिया दाहला निवासी प्रभुलाल बामनिया एवं महिपाल बामनिया के रूप में की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इधर, घायल डायालाल की हालत गंभीर होने से सागवाडा के निजी चिकित्सालय से अहमदाबाद उपचार के लिए ले जाया गया।

Published on:
26 Nov 2024 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर