11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dungarpur : डूंगरपुर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी साइबर सेल

Dungarpur : डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अब उस संदिग्ध मेल आईडी के सोर्स का पता लगाने में जुटी है, जिससे यह धमकी भेजी गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Dungarpur main post office bomb threat sparked a panic cyber cell began investigating

डूंगरपुर मुख्य डाकघर में मौजूद पुलिस की टीम व अन्य। फोटो पत्रिका

Dungarpur : डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। संदिग्ध ईमेल आईडी से मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे परिसर को खाली करवाकर जांच अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर मुख्य डाकघर की आधिकारिक मेल आईडी पर दोपहर में अजमेर स्थित रीजनल ऑफिस के जरिए एक सूचना प्राप्त हुई। इसमें एक संदिग्ध मेल का हवाला देते हुए कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। डाकघर अधिकारियों ने बिना देरी किए इसकी सूचना जिला पुलिस और प्रशासन को दी।

घेराबंदी कर चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी सोनू गुर्जर, एसीएमएचओ विपिन मीणा, पुलिस उपाधीक्षक तपेंद्र मीणा, सदर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह और डीएटी प्रभारी अरविंद सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को खाली करवाया गया और चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई।

विशेष टीम ने हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से डाकघर के कोने-कोने की सघन तलाशी ली। इस दौरान साइबर सेल की टीम ने तकनीकी पहलुओं पर जांच शुरू की, वहीं चिकित्सा विभाग की टीम भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर मौजूद रही।

जांच में जुटी साइबर सेल

काफी देर तक चली तलाशी के बाद फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अब उस संदिग्ध मेल आईडी के सोर्स का पता लगाने में जुटी है, जिससे यह धमकी भेजी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग