डूंगरपुर

डूंगरपुर : चेन खींचकर भाग रहे बदमाश ने कर दिया चाकू से वार, घायल महिला ने हिम्मत दिखाकर दबोचा

महिला ने हिम्मत से बचाई सोने की चेन, शातिर बदमाश को धरा, शहर के परमारवाड़ा मोहल्ले का मामला

2 min read

सागवाड़ा. परमारवाड़ा मोहल्ले में मंगलवार दोपहर प्रौढ़ महिला के गले से सोने की चेन खींच कर भागने वाले युवक को महिला ने हिम्मत दिखाते पकड़ लिया। बचाव में युवक ने महिला की बाह पर चाकू से वार किया। इसके बावजूद महिला ने दिलेरी दिखाई और युवक को दबोचे रखा। तब तक लोगों की भीड़ जमा हो गई। दर्द के चलते महिला की पकड़ ढीली हुई और वो भागने लगा, पर लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भाटी ने बताया कि परमारवाड़ा निवासी पंकज पुत्र जयन्तीलाल गलालिया एवं उसकी मां शकुन्तला देवी गलालिया दोनों आगे पीछे दोपहर साढ़े 12 बजे नए मकान की ओर जा रहे थे। परमारवाड़ा में ट्रांसफर्मर के पास मोटरसाइकिल सवार सुथारवाड़ा से आकर रुका। यह पीछे चल रही शकुन्तला के गले में पहनी सवा तीन तोला वजनी सोने की चेन तोडकऱ भागने लगा। चेन का कुछ भाग मौके पर ही गिर गया।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : कट्टे में भरकर कबूतर ले जाते एक को दबोचा, पांच कबूतर मरे, कुछ जख्मी

शकुन्तला ने चिल्लाने के साथ ही युवक को पकड़ लिया। पडोस में रहने वाले गटू पुत्र परतेंग परमार मौके पर पहुंचता तब तक युवक ने चाकू निकाल लिया तथा शकुन्तला की बाह पर दे मारा। चाकू का घाव होने के बाद भी शकुन्तला ने युवक को नहीं छोड़ा। गटू सहित कई युवक मौके पर पहुंच गए। युवक शकुन्तला को धक्का देकर चेन का कुछ हिस्सा लेकर झाडिय़ों में होता हुआ मनोहरलाल पुत्र प्रेमचन्द सुथार के घर के पीछे छिप गया।

अन्य वारदातें भी स्वीकारी

पूछताछ में राजू ने गत दिनों रुद्रप्रयाग के पास एवं ठाकरड़ा में चेन लूटना स्वीकार किया। पड़ताल में सामने आया कि इसके खिलाफ विभिन्न थानों में चेन चोरी के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इनमें न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं। मामले की जांच एसआई राजेन्द्रसिंह को सौंपी है।

युवकों ने दबोचा

सूचना मिलते ही सीआई रामेश्वर भाटी, एएसआई नरेन्द्रसिंह, कांस्टेबल गोविन्दसिंह चूण्डावत, महेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मोहल्ले के युवकों ने इस चेन स्नेचर को पकड़ लिया तथा पुलिस के पहुंचने पर सौंप दिया। पुलिस ने झाडिय़ों से चाकू बरामद कर लिया है। युवक ने पूछताछ में अपना नाम खाण्ड़ी ओबरी निवासी राजू पुत्र लेबाराम डामोर बताया। वहीं घायल शकुन्तला को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। सूचना मिलने पर पड़ौसी एवं समाजजन महेन्द्र शाह, आकाश शाह, नटवरलाल गलालिया, परेश जैन, नरेन्द्र खोड़निया पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : गुजरात बॉर्डर के पास मिली 50 लाख की पंजाब की शराब, भाजपा के बड़े नेता का नाम उछला
Published on:
17 Jan 2018 01:06 pm
Also Read
View All