दुर्ग

दुर्ग में हादसा.. आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे बाल-बाल बचे, अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, सभी अस्पताल में भर्ती

9 Children of Atmanand School Injured In Accident : दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से आत्मानाद इंग्लिश मीडियम स्कूल के 9 बच्चे घायल हो गए है।

less than 1 minute read
Aug 22, 2023
आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे हुए घायल, अनियंत्रित होकर पलटी ई- रिक्शा, अस्पताल में चल रहा इलाज

9 Children of Atmanand School Injured In Accident : दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से आत्मानाद इंग्लिश मीडियम स्कूल के 9 बच्चे घायल हो गए है। आज सुबह स्कूल जाते समय रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें 9 बच्चों को गंभीर चोटें आई।

मिली जानकारी के अनुसार, ई रिक्शा चालक सुबह 9 बच्चों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहंदीपार निकुम छोड़ने जा रहा था। तभी रस्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बच्चों को बहुत चोटें आई है। घटने के दौरान आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी।

मौके पर बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद अब बच्चे खतरे से बाहर है। घटने से चालाक की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि, चालक ने रिक्शा ने 10-11 बच्चे को बिठाया था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
22 Aug 2023 05:07 pm
Also Read
View All