दुर्ग

ABVP के प्रादेशिक अधिवेशन में पहुंचे कार्यकर्ता की मौत, एक दिन पहले अधिवेशन किया खत्म

कार्यकर्ता संजय साहू के निधन की सूचना पर सुबह अधिवेशन का ध्वज उतारा गया और उन्हे सामूहिक श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया गया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 10:10 PM IST
ABVP के प्रादेशिक अधिवेशन में पहुंचे कार्यकर्ता की मौत, एक दिन पहले अधिवेशन किया खत्म
ABVP के प्रादेशिक अधिवेशन में पहुंचे कार्यकर्ता की मौत, एक दिन पहले अधिवेशन किया खत्म

दुर्ग. सुराना कॉलेज ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल होने आए कार्यकर्ता का शुक्रवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। मृतक संजय साहू (23 वर्ष) पिता संतोष साहू मुंगेली जिले के लोरमी तहसील का रहने वाला था। कार्यकर्ता के निधन के बाद शनिवार की सुबह एक दिन पहले ही अधिवेशन समाप्त कर दिया गया।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम कार्यकर्ता संजय साहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए नेहरु नगर भिलाई के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार्यकर्ता संजय साहू के निधन की सूचना पर सुबह अधिवेशन का ध्वज उतारा गया और उन्हे सामूहिक श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया गया। कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन से विचलित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने इसके बाद अधिवेशन की समाप्ति का ऐलान कर दिया। अधिवेशन 5 जनवरी तक चलना था।

Click & Read More chhattisgarh news .

Published on: