दुर्ग

Attacks on Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के नरसंहार को लेकर निकाली जन आक्रोश रैली, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Attacks on Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के नरसंहार को लेकर सनातन हिंदू समाज व हिन्दू संगठनों ने जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराई और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2024, 3:15 PM IST
Attacks on Hindu in Bangladesh: Durg news hindu sangathan

Durg News : बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के नरसंहार, महिलाओं से बलात्कार के विरोध में सनातन हिंदू समाज व हिन्दू संगठनों जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें बांग्लादेश सहित अन्य राष्ट्रों में रहने वाले हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए पहल करने की मांग की गई।

Attacks on Hindu in Bangladesh : सनातन समाज के देवेश मिश्रा ने बताया कि शहीद चौक रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर बाद भगवान राम कृष्ण और भारत माता के जयघोष के साथ रैली प्रारम्भ हुई। रैली शहीद चौक से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड में एक सभा में परिवर्तित हुई। पुराना बस स्टैंड में बांग्लादेश में मृत परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई।

Attacks on Hindu in Bangladesh : श्रद्धांजलि सभा को मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने सम्बोधित किया। इस दौरान अमरचंद सुराना, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सुदीप सनातनी, पंडित अरुण मिश्रा, बृजेश बिचपुरिया, सुरेन्द्र शर्मा, सीताराम ठाकुर, मोहनपुरी गोस्वामी, बीके सिंह, ज्योति शर्मा, संजय साहू, नवीन पटेल, कंचन शुक्ला, शिवेंद्र, संतोष पटाक, शिवेंद्र परिहार, संजय डहरवाल, राखी विश्वास, विशाखा वर्मा, महेश यादव, पारस जंघेल, ठाकुर निहाल, मनीष वैष्णव, राजीव चौबे, प्रियांक सोनी, प्रखर साहू, राजेश ताम्रकार मौजूद थे।

Updated on:
17 Aug 2024, 3:15 PM IST
Published on: