
भिलाई. किसान पिता को अपने बेटे से धान कुटाई (चावल निकलवाकर) कर लाना कहना भारी पड़ गया। पिता की डांट सुनकर बेटा आग बबूला हो गया और पास में रखी हंसिया को उठाकर उनकी कनपटी पर वार कर दिया। घायल पिता वहीं गिर गया। परिवार वाले उसे उठाकर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश पर निकली। वह गांव के खेत में छुपा हुआ था।
घटना रविवार को सुबह 6 बजे ग्राम मोरिद (पाटन) की
घटना रविवार को सुबह 6 बजे ग्राम मोरिद (पाटन) की है। उतई थाना प्रभारी ने बताया कि चंद्रभान ठाकुर ने अपने बेटे लीलाधर ठाकुर से कहा कि त्योहार सामने है। जाकर धान कुटाई करवा लाओ। इस बात पर लीलाधर ना-नुकुर करने लगा। चंद्रभान गुस्सा में कह दिया कि तुम हमेशा घर पर ही बैठे रहते हो। किसी काम में हाथ नहीं बंटाते। सुनते ही लीलाधर तैश में आ गया। सामने रखी हंसिया उठाकर अपने पिता पर वार कर दिया।
रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया
हंसिया कनपटी और गाल को चिरते हुए बाहर आ गया। खून से लथपथ चंद्रभान बरामदे में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। पड़ोसी ने चंद्रभान के छोटे भाई चंद्रपाल ठाकुर को घटना की जानकारी दी तब वह पहुंचा। देखा तो बाएं कान के पास गहरा लंबा चोट लगकर खून निकल रहा था। चंद्रभान की पत्नी बरतनीन बाई और भतीजी दुलेश्वरी उर्फ सोनिया बैठी थी। उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी बेटे ने पड़ोसी से बताया कि पिता की हत्या कर दी
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सरोज आडिल को आरोपी लीलाधर ठाकुर ने बताया कि मैं अपने पिता को हंसिया से मार दिया हूं। इतना बोलकर गांव की ओर चला गया। घटना स्थल पर जाकर पुलिस ने हंसिया को बरामद किया। वहीं आरोपी के दोस्तों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।