दुर्ग

#SKYempowersCG:इस शहर में 30 जुलाई से पांच जगहों पर मुफ्त बंटेगा मोबाइल, शिविर में पहुंचना न भूलें

संचार क्रांति योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 16 हजार लोगों को मुफ्त मोबाइल बांटा जाएगा। इसके लिए निगम क्षेत्र में 30 जुलाई से 5 जगहों पर शिविर लगाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 5:58 PM IST
patrika
इस शहर में 30 जुलाई से पांच जगहों पर मुफ्त बंटेगा मोबाइल, शिविर में पहुंचना न भूलें

दुर्ग.संचार क्रांति योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 16 हजार लोगों को मुफ्त मोबाइल बांटा जाएगा। इसके लिए निगम क्षेत्र में 30 जुलाई से 5 जगहों पर शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मोबाइल के साथ अधिकृत कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहेंगे और निगम के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों के आधार पर हितग्राहियों की पहचान के बाद मोबाइल एक्टीवेट कर वितरण करेंगे। संचार क्रांति योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को राज्य शासन की ओर से मुफ्त मोबाइल वितरण किया जाएगा।

इस तरह किया जाएगा मोबाइल का वितरण
हितग्राहियों को मोबाइल के लिए आधार कार्ड और पावती लेकर आना होगा। इसके परीक्षण के बाद केवायसी और थम्ब लेकर सिम एक्टीवेट कर मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल पर शासन की योजनाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण एप्लीकेशन भी होंगे।

3000 आवेदन अधर में अटके हंै
संचार क्रांति योजना के मुफ्त मोबाइल के लिए शहर के 19 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 16 हजार हितग्राही पात्र पाए गए हैं। शेष 3 हजार आवेदनों में खामियां पाई गई है। इन आवेदनों की पड़ताल कर खामियां दूर कराई जा रही है।

मोबाइल वितरण किया जाएगा
कमिश्नर नगर निगम दुर्ग लोकेश्वर साहू ने बताया कि योजना के तहत मोबाइल वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्था निगम कराएगी। पात्र हितग्राहियों को मोबाइल एक्टिवेट कर कंपनी के लोगों द्वारा दिया जाएगा।

शहर में पांच स्थानों पर बंटेगा मोबाइल
१. गवर्नमेंट जेआरडी स्कूल हिंदी भवन के सामने
२. महात्मा गांधी स्कूल मोती काम्पलैक्स
३. चंद्रशेखर आजाद स्कूल पंचशील नगर
४. कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन आदित्य नगर
५. शासकीय हाईस्कूल बोरसी

Updated on:
28 Jul 2018, 5:58 PM IST
Published on: