दुर्ग

Durg News: तहसीलदार जिस जगह बैठकर सुनते हैं लोगों की समस्या, उसी जगह गिरा छत का बड़ा हिस्सा, टला बड़ा हादसा

Durg Tehsildar: पाटन तहसील कार्यालय में बड़ा हादसा टल गया। रात की जगह अगर दिन में छत का प्लास्टर गिर जाता तो अधिकारी कर्मचारी इसकी चपेट में आ जाते..
less than 1 minute read
Sep 10, 2026
Ceiling Collapsed onto Tehsildar Chair in Durg
तहसीलदार कार्यालय में कुर्सी के ऊपर छत का बड़ा हिस्सा गिरा ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के पाटन तहसील कार्यालय बड़ा हादसा टल गया। आधी रात तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रहा कि हादसा रात में हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ( Durg News) बता दें कि जिस जगह प्लास्टर का हिस्सा गिरा उसी जगह में तहसीलदार की कुर्सी है। चपेट में आने से टेबल, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

Durg Tehsildar: टेबल पर रखा कंप्यूटर मलबे की चपेट में

बता दें कि तहसीलदार के साथ रीडर और बाबू बैठकर काम करते हैं। वहीं घटना रात में होने के कारण कार्यालय में कोई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो तहसीलदार की कुर्सी के आसपास छत का मलबा और टूटा प्लास्टर बिखरा मिला। टेबल पर रखा कंप्यूटर और अन्य सामान भी मलबे की चपेट में आने से नुकसान हुआ है।

अगर दिन में होता तो जा सकती थी जान

जानकारी के अनुसार छत का प्लास्टर जिस जगह गिरा उसी जगह तहसीलदार हर दिन लोगों की समस्सा सुनते हैं। साथ ही राजस्व व अन्य मामलों की सुनवाई करते हैं। उनके साथ बाबू और रीडर भी बैठकर काम करते हैं। गनीमत रहा कि हादसा दिन में नहीं हुआ वरना जान जा सकती थी। फिलहाल हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन को दे दी गई। आवश्यक मरम्मत का कार्य जारी है।

Updated on:
10 Sept 2026 04:17 pm
Published on:
10 Sept 2026 04:17 pm