दुर्ग

कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री के घर लगा दावेदारों का मेला, दशहरा छोड़ PCC चीफ भूपेश और सांसद भी पहुंचे मिलने

वोरा से मिलने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और सांसद ताम्रध्वज साहू भी उनके पद्मनाभपुर आवास पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं से वोरा की अलग से कोई चर्चा नहीं हुई।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 11:39 AM IST
patrika
कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री के घर लगा दावेदारों का मेला, दशहरा छोड़ PCC चीफ भूपेश और सांसद भी पहुंचे मिलने

दुर्ग. सांसद मोतीलाल वोरा ने कंबल वाले बाबा द्वारा कांग्रेस के विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश से जुड़े सवाल पर कहा कि यह गलत परंपरा है। इसका जवाब चुनाव में जनता देगी। वोरा ने बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का दावा भी किया।

वोरा ने अपने पद्मनाभपुर स्थित आवास में पत्रकारों से भी संक्षिप्त बातचीत की। कभी उनके पुत्र व शहर विधायक अरुण वोरा को दत्तक पुत्र बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा पूर्व पार्षद प्रताप मध्यानी को चुनाव मैदान में उतरने से जुड़े सवाल पर वोरा ने कहा कि कांग्रेस में सबको सम्मान मिलता है।

मध्यानी जब कांग्रेस में थे, तो उन्हें पूरा सम्मान व अवसर दिया गया। वोरा ने कहा कि इन तमाम स्थितियों को जनता भी भलीभांति जानती है, इसलिए चुनाव में इसका कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।

खरीद-फरोख्त की कोशिश
कंबल वाले बाबा द्वारा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशों से जुड़े सवाल पर वोरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, इसलिए विरोधी दल के इशारे पर इस तरह गणित बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है। यह गलत परंपरा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

भूपेश-ताम्रध्वज भी पहुंचे वोरा से मिलने
वोरा से मिलने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और सांसद ताम्रध्वज साहू भी उनके पद्मनाभपुर आवास पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं से वोरा की अलग से कोई चर्चा नहीं हुई। दोनों नेताओं ने अन्य लोगों की मौजूदगी में ही उनसे मुलाकात की। दोनों नेता करीब 10 से 15 मिनट रूके और विजयादशमी की शुभकामना देकर लौट गए।

हर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे टिकटार्थी
वोरा शाम करीब 4 बजे पद्मनाभपुर आवास पहुंचे। इससे पहले ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई थी। इनमें चुनाव में टिकट की चाह रखने वाले लगभग हर विधानसभा क्षेत्र के नेता भी थे। वोरा ने सबसे मुलाकात कर चुनावी तैयारी की जानकारी ली। इसके बाद मंदिरों के दर्शन व दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Updated on:
20 Oct 2018, 11:39 AM IST
Published on: