दुर्ग

दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की हत्या, लूट का विरोध करने पर 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा, दुर्ग में विरोध

Congress Leader Murder: छत्तीसगढ़ में चार बदमाशों ने कांग्रेस नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया..
2 min read
Aug 04, 2026
congress leader murder durg
कांग्रेस नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच पति तथा बोरी मंडल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की निर्मम हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के सामने विरोध दर्ज कराया।

Congress Leader Murder: कांग्रेस ने की कठोर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेसजन पहले दुर्ग जिला चिकित्सालय की मच्र्युरी के सामने एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता पार्थिव शरीर को लेकर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचे। यहां आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर शव वाहन के सामने धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें घटना में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कानूनी कार्रवाई, घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस की लापरवाही की जांच कर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी प्रभारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई, और जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख मार्गों पर नियमित व सघन रात्रिकालीन पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।

गृहमंत्री विजय शर्मा का मांगा इस्तीफा

राकेश ठाकुर ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों की नैतिक जिम्मेदारी गृहमंत्री को लेनी चाहिए। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के पश्चात प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर गृह ग्राम तुमाकला ले जाया गया। इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, शिवकुमार वर्मा, रजत नायक, नासिर खोखर, पालेश्वर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

लूट की नीयत से हत्या

लूट की नीयत से बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर बैठे 2 युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Updated on:
04 Aug 2026 12:30 pm
Published on:
04 Aug 2026 12:30 pm