
भिलाई. शुक्रवार की रात प्रभारी पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित पेपेर्स रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
रेस्टोरेंट में संचालक ने हुक्का जोन बना रखा था। रात करीब 12 बजे पुलिस की रेड पड़ते यहां हड़कंप मच गया।
लाइसेंस शर्त का उल्लंघन करते पाया
पेपर्स रेस्टोरेंट में छापे के दौरान पुलिस को कई खामियां नजर आई। पुलिस ने संचालक निखिल अरोरा को लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया। इस दौरान बार में मौजूद लोग हुक्का पीते हुए भी पुलिस को मिले। जिसके बाद आईपीसी की धारा के तहत रेस्टोरेंट संचालक पर उचित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई ग्राहक वहां से भाग खड़े हुए।
अवैध रूप से पिलाता था हुक्का
पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक ग्राहकों को अवैध रुप से रात्रि में हुक्का पिलाने की व्यवस्था मुहैया करा रहा था। मुखबिर की सूचना पर शेख फारूख सोनवानी एवं स्टाफ के द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड किया गया। सूचना तसदीक किया जो आरोपी निखील अरोरा लाईसेंस की शर्तो का उलंघन करते पाया गया।
इस तरह की कार्रवाई की पुलिस ने
पुलिस की छापेमारी में हुक्का के दौरान उपयोग होने कई बर्तन जब्त किए। आरोपी के खिलाफ 4/21 सिगरेट एवं तम्बाखू उत्पाद विज्ञापन कर प्रतिषेध व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद कर प्रदाय और वितरण अधि 2003/2004 के तहत कार्रवाई कर हुक्का सेट 06 नग तथा फ्लेवर डब्बा 14 जब्त किया।
नाबालिगों को पकड़ा था पुलिस
एक सप्ताह पहले पुलिस ने सेक्टर में संचालित रेस्टोरेंट में छापामार ६ नाबालिगों को वहां से पकड़ा था। ये नाबालिग स्कूल डे्रस में हुक्का पीते हुए पुलिस को मिले थे। बतां दे कि शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक बिजनेस की आड़ में युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। पुलिस भी लगातार ऐसे रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई कर रही है। नशे का धंधा करने वालों पर शिकंजा कस रही है।