दुर्ग

बनारस की तर्ज पर सजा शिवनाथ का महमरा घाट, दुर्ग की लाइफ लाइन की हुई आरती

Shivnath Festival: नव वर्ष पर शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बनारस की तर्ज पर महाआरती (Shivnath Festival) की गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 1:14 PM IST
बनारस की तर्ज पर सजा शिवनाथ का महमरा घाट
बनारस की तर्ज पर सजा शिवनाथ का महमरा घाट

Shivnath Festival: शहर के युवाओं ने नव वर्ष का स्वागत अलग तरीके से किया। नव वर्ष पर शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। शिवनाथ नदी के 22 वर्षों के बाद लीज मुक्त होने के उत्साह में यह आयोजन किया जाता है। महोत्सव में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बनारस की तर्ज पर महाआरती (Shivnath Festival) की गई। इस अवसर पर 21 हजार दीपों की श्रृंखला से तट को सजाया गया।

आयोजन समिति के प्रमुख वरुण जोशी ने बताया शिवनाथ महोत्सव केवल एक पीढ़ी के लिए नहीं है, यह सभी वर्ग के लोगों का आयोजन होता है। शिवनाथ मेले में दिनभर लोगों का भीड़ लगी रही। इस दौरान संगीत और डांस के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महोत्सव (Shivnath Festival)में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए थे। नदी पर स्थित भगवान शिव पार्वतीजी के मंदिर पर भव्य आरती के बाद शिव तांडव के श्लोको के साथ गंगा आरती के तर्ज पर शिवनाथ नदी की आरती की गई। कार्यक्रम की समाप्ति भव्य आतिशबाजी के साथ की गई।

विशाल प्रतिमा रहा आकर्षण का केंद्र
शिवनाथ (Shivnath Festival) तट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से झांकी तैयार किए गए थे। केदारनाथ मंदिर की झांकी के साथ सेल्फी जोन बनाया गया था। 12 ज्योतिलिंग सहित शिवजी तीन चेहरों वाली विशाल प्रतिमा विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। श्रद्धालुओं में महाआरती में शामिल होने के साथ तट पर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की।

लगातार तीसरे वर्ष आयोजन
आयोजन समिति के प्रमुख वरूण ने बताया कि पूर्व में शिवनाथ नदी (Shivnath Festival) को रेडियस वाटर नामक कंपनी को लीज पर दे दिया गया था। करीब 22 साल तक कंपनी ने शिवनाथ का मनमाने दोहन किया। लंबे संघर्ष के बाद शिवनाथ को कंपनी से मुक्ति मिली। शिवनाथ की मुक्ति की याद में शिवनाथ की महाआरती की परंपरा शुरू की गई है। महाआरती का यह तीसरा आयोजन है।

Updated on:
2 Jan 2023, 1:14 PM IST
Published on: