Durg Voter List 2026: दुर्ग जिले में चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद जिले में 2 लाख 17 हजार 279 मतदाता कम हुए हैं।
New Voter List 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद जिले में 2 लाख 17 हजार 279 मतदाता कम हुए हैं। इसके बाद भी मतदाता सूची में महिलाओं का दबदबा बरकरार है। एसआइआर के बाद जिले में 12 लाख 35 हजार 230 मतदाता रह गए हैं।
इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 14 हजार 665 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 20 हजार 522 है। इस तरह महिलाओं की संख्या पुरुषों से 5 हजार 857 अधिक है। यह जिले की राजनीतिक दिशा और पार्टियों के चुनावी समीकरण को प्रभावित करेगा।
लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 7 हजार 785 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया है। इनमें 4 हजार 498 पुरुष और 3 हजार 286 महिलाएं शामिल हैं। पाटन में सर्वाधिक 2 हजार 118 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं दुर्ग ग्रामीण में 1 हजार 71, दुर्ग शहर में 1 हजार 129, भिलाई नगर में 606, वैशाली नगर में 1 हजार 293 और अहिवारा में 1 हजार 568 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
18 से 19 वर्ष - 16870
20 से 29 वर्ष - 254551
30 से 39 वर्ष - 355301
40 से 49 वर्ष - 256318
50 से 59 वर्ष - 194425
60 से 69 वर्ष - 103948
70 से 79 वर्ष - 43430
80 वर्ष से अधिक- 10387
जिले की राजनीति में युवाओं का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला है। एसआइआर के बाद मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटर्स की संख्या 16 हजार 870 है। ये युवा पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनेंगे। इसी तरह 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 54 लाख 551 युवा मतदाता किंगमेकर की भूमिका में होंगे। सूची में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के बीच में सर्वाधिक 3 लाख 55 हजार 301 मतदाता हैं, जो चुनाव के सबसे बड़े निर्णायक साबित होंगे।
जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी भी राजनीति में कम नहीं रहेगी। यहां 80 वर्ष से अधिक आयु के 10 हजार 387 मतदाता हैं, जो अपने अनुभव से नई सरकार चुनने में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं 70 से 79 आयु वर्ग के बीच के भी 43 हजार 430 जागरूक मतदाता सूची में शामिल हैं। सूची में 60 से 69 वर्ष आयु के 1 लाख 3 हजार 948 और 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 94 हजार 425 मतदाता हैं।
कुल मतदाता - 1235230
पुरूष - 614665
महिला - 620522
अन्य 43
कुल दिव्यांग - 7785
पुरूष - 4498
महिला - 3286
अन्य - 1