दुर्ग

लव मैरिज के बाद सालगिरह भी नहीं मना पाई और ससुराल में फांसी पर झूल गई

राजीव नगर निवासी रंजीता चंद्राकर (19 वर्ष) ने बुधवार को दोपहर एक बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रंजीता ने राजीव नगर निवासी दीपक चंद्राकर से 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था।

less than 1 minute read
Oct 17, 2018
Durg suicide
लव मैरिज के बाद सालगिरह भी नहीं मना पाई और ससुराल में फांसी पर झूल गई

दुर्ग@Patrika. राजीव नगर निवासी रंजीता चंद्राकर (19 वर्ष) ने बुधवार को दोपहर एक बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा एक घंटे बाद हुआ। बांधा पारा की रहने वाली रंजीता ने राजीव नगर निवासी दीपक चंद्राकर से 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उसने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हुआ। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी
@Patrika पुलिस के मुताबिक रंजीता अपने सास, ससुर व पति के साथ रह रही थी। दोपहर लगभग एक बजे वह अपने कमरे में गई। वापस नहीं आने पर परिवार के सदस्यों ने जब घर खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मॉरच्युरी पहुंचाया। वह अपने काले रंग के दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाया था। मृतका नव विवाहिता है इसलिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम कराने का निर्णय ली है। बयान के लिए पुलिस ने मृतक महिला के परिवार वालों को भी बुलाया है।

खिड़की को तोड़कर कमरे में किया प्रवेश
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा दरवाजा भीतर से बंद और खिड़की खुली हुई थी। खिड़की में लोहे का ग्रील लगा हुआ था। पुलिस ने सब्बल से पहले खिड़की का ग्रील तोड़ा, इसके बाद एक बच्चे को खिड़की के रास्ते से कमरे में भेजकर दरवाजा को खुलवाया।@Patrika

बयान के बाद ही होगा कारणों का खुलासा
पुलिस का कहना है कि रंजीता ने आत्महत्या ही की है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष का बयान लेने के बाद वे किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।

Published on:
17 Oct 2018 07:32 pm