दुर्ग

Covid हॉस्पिटल में ड्यूटी नहीं करने वाले 4 डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस, होगा पंजीयन रद्द

दुर्ग जिले के कोविड अस्पताल (covid hospital) में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले चार डॉक्टरों सहित 33 स्वास्थकर्मियों को सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
2 min read
• •
Apr 22, 2021
Covid हॉस्पिटल में ड्यूटी नहीं करने वाले 4 डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस, होगा पंजीयन रद्द
Covid हॉस्पिटल में ड्यूटी नहीं करने वाले 4 डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस, होगा पंजीयन रद्द

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में कोरोना (coronavirus in chhattisgarh) की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में दुर्ग जिले के कोविड अस्पताल में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले चार डॉक्टरों सहित 33 स्वास्थकर्मियों को सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब नहीं देने और ड्यूटी पर अनुपस्थिति बरकार रहने की दिशा में पंजीयन रद्द करने की बात कही है। प्रदेश में कोविड संकट को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यक स्थिति के चलते एस्मा एक्ट लागू है।

महामारी एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मरीजों के इलाज एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं हेतु स्वास्थ्य अमले की ड्यूटी जिला चिकित्सालय और चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में लगाई गई है। इनमें कुछ स्टाफ ने अब तक उपस्थिति नहीं दी है। सीएमएचओ ने इन्हें प्रदेश में प्रभावी एस्मा एक्ट के अंतर्गत ड्यूटी में तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सूचना के बाद भी अनुपस्थिति में महामारी एक्ट के अंतर्गत इनका पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें थमाया नोटिस
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी लगाए जाने पर अभी तक उपस्थिति नहीं देने वाले 1 चिकित्सा अधिकारी, 1 बीडीएस, 2 इंटर्न डॉक्टर, 5 आईसीयू स्टाफ नर्स, 9 स्टाफ नर्स एवं 3 एएनएम को यह नोटिस दी गई है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में ड्यूटी लगाए जाने पर अभी तक उपस्थिति नहीं देने वाले 1 आईसीयू स्टाफ नर्स, 1 स्टाफ नर्स, 8 वार्ड ब्वाय एवं 2 आया को शो काज नोटिस जारी की गई है। राज्य में 15 अप्रैल से एस्मा एक्ट लागू है जिसके तहत समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं तथा डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है।

Published on:
22 Apr 2021 01:27 pm