दुर्ग

दुर्ग में बंदूक की नोक पर इंडियन बैंक के कैशियर से 15 लाख रुपए की लूट, गाड़ी भी उठाकर ले गए नकाबपोश बदमाश

मोहन नगर थाना टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा में सवार बैंक कर्मी आगे जाता हुआ और उसके पीछे एक बाइक में सवार तीन युवक मुंह में कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 13, 2021
दुर्ग में बंदूक की नोक पर इंडियन बैंक के कैशियर से 15 लाख रुपए की लूट, गाड़ी भी उठाकर ले गए नकाबपोश बदमाश

दुर्ग. दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्ग में दिनदहाड़े बैंक का कैशियर लूट का शिकार हो गया। दुर्ग के संतराबाड़ी उजाला भवन के पास इंडियन बैंक के हेड कैशियर से तीन नकाबपोश लुटेरों ने 15 लाख रुपए बंदूक की नोक पर लूट लिए। लुटेरे कैशियर की एक्टिवा भी अपने साथ ले गए। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह लगभग 10.10 बजे की है। इंडियन बैंक संतराबाड़ी का कैशियर राहुल चौहान एक्टिवा की डिक्की में 15 लाख रुपए लेकर कसारीडीह ब्रांच में पैसा जमा करने के लिए निकला। इसी बीच रास्ते में एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक बंदूक लहराते हुए आए और कसारीडीह में गाड़ी और पैसा लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी
बंैक के कैशियर से 15 लाख रुपए और गाड़ी लूटने वाले तीनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। मोहन नगर थाना टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा में सवार बैंक कर्मी आगे जाता हुआ और उसके पीछे एक बाइक में सवार तीन युवक मुंह में कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके लुटेरों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक कर्मी से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तीनों लुटेरे पकड़े जाएंगे।

Published on:
13 Oct 2021 02:36 pm
Also Read
View All