
दुर्ग . जिला अस्पताल परिसर के जनरल नर्सिंग प्रक्षिण केन्द्र के हॉस्टल में रहने वाली नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति चौहान (19 वर्ष) ने आधी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी खुदकुशी के पीछे अभी तक जो वजह सामने आई है वह बेहद चौंकाने वाली है। आदिवासी अंचल की छात्रा ने सरकारी स्कूल से हिन्दी माध्यम से पढ़ाई की थी। नर्सिंग में दाखिले के बाद अंग्रेजी में कोर्स देखकर वह परेशान थी।
अंग्रेजी का हौव्वा उसके सिर पर इस कदर हावी हो गया कि वह पढ़ाई छोड़कर घर जाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान प्राचार्य ने उसे अंग्रेजी में पढ़ाई करने में मदद का भरोसा दिलाया। माता-पिता ने भी आकर उसे समझाया। इसके बाद वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने तैयार हो गई, लेकिन शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसने परिसर में ही अमरूद के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह हॉस्टल में मची चीख-पुकार
शनिवार सुबह छह बजे छात्राएं अपने-अपने रूम से निकलकर किचन की ओर जा रही थीं। तभी उनकी नजर अमरूद के पेड़ पर पड़ी। वहां ज्योति चौहान का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। उसे देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। तत्काल घटना के बारे में प्राचार्य प्रतिमा नायडू को बताया गया। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुबह १० बजे शव मॉरच्युरी पहुंचाया। दोपहर तीन बजे डॉ. श्रवण डोनरिया ने पोस्टमार्टम किया। परिजन शव लेकर गृहग्राम चिखली (रायगढ़) के लिए शाम चार बजे रवाना हुए।
दरअसल ज्योति हॉस्टल के कमरा नंबर दो में रहती थी। हॉस्टल प्रथम माले में है। वहीं ग्राउंड फ्लोर में किचन और क्लास रुम है। साथ रहने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा रोजमेरी टोप्पो व सेकंड वर्ष की छात्रा कुंतेश्वरी मरकाम व दीप्ती यादव रह रही थी। तीनों छात्रआों का कहना है कि वे क्रमश १० बजे, ११ बजे और १२ बजे सोई। दीप्ती का कहना था कि वह सबसे आखिरी में सोई तब ज्योति सो गई थी। सभी मच्छरदानी लगाकर सोते हैं। उसने कब बिस्तर से उठकर आत्महत्या की, किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह अन्य लड़कियां चीखी तब उन्हें जानकारी हुई।
ज्योति के पिता गंगाधर चौहान और मां रामबाई को दोपहर तीन बजे तक पता नहीं था कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। प्राचार्य ने जब सूचना दी वे घर पर नहीं थे। दरअसल दुर्ग से बेटी से मुलाकात करने के बाद गंगाधर रात अधिक होने पर धनसरा (सारंगढ़) निवासी साढू चमार सिंह के यहां रुक गया।
सुबह लगभग सात बजे उसके पुत्र ने फोन पर बताया कि ज्योति की तबीयत खराब है। प्राचार्य ने तुरंत दुर्ग बुलाया है। दुर्ग आने से पहले गंगाधर ने प्राचार्य से मोबाइल पर ज्योति को बात कराने का निवेदन भी किया, लेकिन प्राचार्य ने जानकारी दी कि वह बोल नहीं पा रही है, इसलिए वे जल्दी पहुंचें। यहां पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मॉरच्युरी में रखे ज्योति के शव को देखते ही दोनो बिलख पड़े।
ज्योति का नर्सिंग में एडमिशन ८ नवंबर को हुआ और वह २० नवंबर को हॉस्टल में रहने आई थी। ज्योति अपने तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। हॉस्टल में आने के बाद वह उदास रहती थी। शुक्रवार को वह अपने माता पिता के सामने रोई भी। वह नर्सिंग की पढ़ाई छोड़ पिता के साथ जाना जा रही थी। ज्योति के पिता गंगाधार चौहान ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता है। बेटी को सरकारी स्कूल में हिंदी माध्यम में पढ़ाया है। जब वह नर्सिंग की पढ़ाई करने दुर्ग आई तो मालूम हुआ कि कोर्स अधिकांश अंग्रेजी में है।
अंग्रेजी कमजोर होने के कारण वह पढ़ाई के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। यह बात गंगाराम को शुक्रवार को ही पता चली, तब उन्होंने प्रचार्य से संपर्क किया। प्राचार्य ने ज्योति का भरोसा दिलाया था डर से पढ़ाई मत छोड़े, वे पूरी मदद करेंगे। जो समझ नहीं आएगा उसे हिन्दी में समझाया जाएगा। इसके बाद वह पढ़ाई करने तैयार हो गई थी। माता-पिता के लौटने के बाद ज्योति ने क्लास भी अटेंड की।
सुरक्षा- छात्रावास व कक्षाएं एक ही बिल्डिंग में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पर दो शिफ्ट में महिला नगर सैनिक की ड्यूटी रहती है, लेकिन रात में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हंै। केयर- छात्राओं की केयर करने हाउस कीपर का पद स्वीकृत है। यह पद ३० अक्टूबर २०१६ से रिक्त है। यहां पर रात में केवल एक महिला चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की ड्यूटी बतौर चौकीदार लगाई जाती है।पढ़ाई- वैसे तो प्रशिक्षण केन्द्र में १० पद स्वीकृत हैं। अभी केवल तीन लोग पदस्थ हैं। एक प्राचार्य, दो अध्यापन व्यवस्था के लिए स्टाफ नर्स हैं। इनमें एक स्टाफ नर्स अटैच है। १०९ बच्चों की पढ़ाई केवल दो स्टाफ नर्स पर है।
सिविल सर्जन डॉ. केके जैन ने बताया कि लड़की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करना नहीं चाह रही थी। शुक्रवार को गांव वापस जाने माता-पिता को भी बुलवाया था। माता-पिता व प्राचार्य ने समझाया तो वह रुक गई। उसने रूम में रहने वाली अन्य छात्राओं से कहा था कि अब वह यहीं रहेगी और परीक्षा के बाद घर लौटेगी। स्टाफ तो शासन स्तर से रखा जाना है। नर्सिंग हॉस्टल व प्रशिक्षण केन्द्र में नियुक्ति संचालनालय को करना है। प्राचार्य समय समय में पत्राचार करती हैं।
ज्योति के पिता गंगाधर चौहान और मां रामबाई को दोपहर तीन बजे तक पता नहीं था कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। प्राचार्य ने जब सूचना दी वे घर पर नहीं थे। दरअसल दुर्ग से बेटी से मुलाकात करने के बाद गंगाधर रात अधिक होने पर धनसरा (सारंगढ़) निवासी साढू चमार सिंह के यहां रुक गया। सुबह लगभग सात बजे उसके पुत्र ने फोन पर बताया कि ज्योति की तबीयत खराब है।
प्राचार्य ने तुरंत दुर्ग बुलाया है। दुर्ग आने से पहले गंगाधर ने प्राचार्य से मोबाइल पर ज्योति को बात कराने का निवेदन भी किया, लेकिन प्राचार्य ने जानकारी दी कि वह बोल नहीं पा रही है, इसलिए वे जल्दी पहुंचें। यहां पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मॉरच्युरी में रखे ज्योति के शव को देखते ही दोनो बिलख पड़े।