शहर में शुक्रवार का दिन ब्लेक सेटर-डे साबित हुआ। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात महिला सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दुर्ग. शहर में शुक्रवार का दिन ब्लेक सेटर-डे साबित हुआ। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात महिला सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। न्यू पुलिस लाइन में आरक्षक की पत्नी रजनी सिंह (35 वर्ष) ने अपने घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह छह बजे महिला के पति आरक्षक सुरेंद्र सिंह को हुई। रजनी ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर कपड़ा सुखाने के लिए छत पर बंधे केबल तार पर झूल गई थी।
सुबह छत पर पड़ोसियों की नजर पडऩे से आत्महत्या का खुलासा
पुलिस के मुताबिक भिलाई-तीन थाना में पदस्थ आरक्षक सुरेन्द्र सिंह डायल 112 का प्रशिक्षण लेने रायपुर गया था। शाम 7 बजे घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ खाना खाया। भोजन के बाद रजनी सिंह यह कहकर कमरे से बाहर निकली थी कि वह टहलने जा रही है। सुबह छत पर पड़ोसियों की नजर पडऩे से आत्महत्या का मामला सार्वजनिक हुआ। रजनी दो बच्चो की मां है।
खाना खाने के बाद हुमायू ने लगाई फांसी
इधर दूसरी घटना में शनिचरी बाजार निवासी हुमांयू रसीद (40 वर्ष) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खाना खाने के बाद प्रथम माले में स्थित अपने कमरे में चला गया। थोड़ी ही देर बाद परिवार के सदस्यों ने उसे आवाज लगाई, जवाब नहीं मिलने पर भाई अहमद ने ऊपर जाकर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। रात लगभग ११ बजे जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में भी आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
परिवार से अलग रह रहे वृद्ध ने की आत्महत्या
तीसरी घटना में शनिवार की सुबह नयापारा निवासी कपिल यादव (६० वर्ष) ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक कपिल अपने परिवार से अलग रह रहा था। कपिल ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उसने रस्सी से मौत का फंदा तैयार किया था।
सर्पदंश से महिला की मौत
देवकर निवासी चंदाबाई पति रामसुख (52 वर्ष) की मौत सर्पदंश से हो गई। उसे शुक्रवार की देर रात दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान अलसुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घर में काम के दौरान उसे सांप ने डस लिया था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच के लिए संबंधित थाना पुलिस को भेज दिया है।