
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग में युवा कांग्रेस नेता नेता अमन सिंह और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगा है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप है कि पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट की है, युवक के कपड़े उतरवाकर थप्पड़ और मुक्के मारे। ( Chhattisgarh News ) शॉप में लगे सीसीटीवी वीडिया में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सामने आए वीडियो में युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के नेता अमन सिंह और उनके साथियों की बर्बरता नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, इस दौरान डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारवाए गए, उसके साथ मारपीट की गई और वह लगातार माफी मांगता रहा। लेकिन कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने शॉप में घुसकर मारपीट की।
घटना को लेकर डिलीवरी बॉय की ओर से सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल, मारपीट की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस विवेचना कर रही है।