अर्थव्‍यवस्‍था

AMUL दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा, यहां जानिए क्या है नई दरें

अमूल दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी मंगलवार से लागू। मिल्का उत्पादन की कीमतों में इजाफे की वजह से लिया फैसला। महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर समेत सभी राज्यों में नई कीमतों में होंगी लागू।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2019, 6:45 PM IST
AMUL
अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा, यहां जानिए क्या है नई दरें

नई दिल्ली। अमूल कंपनी ( Amul ) ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस इजाफे के साथ अमूल ने कहा है कि नई कीमतें मंगलवार से ही लागू कर दी जाएंगी। भारत में डेयरी कारोबार की दिग्गज कंपनी अमूल ने आज जानकारी दी कि वो दिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में दूध की कीमतों में 2 रुपए का प्रति लीटर का इजाफा करेगी।

अमूल के सभी 6 ब्रांड्स पर कीमतों में हुई बढ़ोतरी

अमूल इंडिया ने दूध की कीमतों में इस इजाफे को लेकर कहा है कि प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़त आई है, जिससे उसे यह कदम उठाना पड़ा है। इसके पहले अमूल ने अंतिम बार मार्च 2017 में दूध की कीमतों में कोई बदलाव किया था। अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल दूध की कीमतों में यह इजाफा मंगलवार यानी 21 मई के बाद से जारी कर दी जाएगी। अमूल दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी अमूल के सभी 6 ब्रांड्स पर किया गया है जोकि दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तरांचल, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में है।

क्या है नई कीमतें

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में इस बदलाव के बाद अब अहमदाबाद में 500 एमएल के अमूल गोल्ड की नई कीमत 27 रुपए, अमूल शक्ति की कीमत 25 रुपए, अमूल ताजा की कीमत 21 रुपए और अमूल डायमंड की कीमत 28 रुपए हो गई है। हालांकि, गुजरात में अमूल काउमिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूध उत्पादन की कीमतों में तेजी के बाद गुजरात मिल्क यूनियन के सभी सदस्यों ने दूध की कीमतों में 30-35 रुपए प्रति किलो फैट की दर से इजाफा किया है, जो कि 5-8 फीसदी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on: