अर्थव्‍यवस्‍था

चीन ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भारत को होगा हजारों करोड़ का फायदा

अमरीका और चीन में छिड़े ट्रेड वॉर का फायदा अब भारत को मिलने लगा है। चीन ने सोया पर भारत सहित चार अन्य देशों से आयात शुल्क हटा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 7:28 PM IST
Trade War
चीन ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भारत को होगा हजारों करोड़ का फायदा

नई दिल्ली। अमरीका और चीन में छिड़े ट्रेड वॉर का फायदा अब भारत को मिलने लगा है। अमरीका की ओर से कई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन ने पलटवार किया था। चीन ने अमरीका के कई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। इस कदम से चीन को जरूरी चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इससे बचने के लिए चीन ने नया रास्ता निकाला है। चीन ने सोया पर भारत सहित चार अन्य देशों से आयात शुल्क हटा दिया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने भारत, बांग्लादेश, लाओस, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका से व्यापार में एक जुलाई से प्रभावी हो रहे नए आयात शुल्कों की व्यापक सूची अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है।


मछली और फूलों पर उत्पाद शुल्क घटाया

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रशासन ने मछली और फूलों जैसे उत्पादों पर शुल्क घटाया है, जबकि सोया से आयात शुल्क पूर्णत: हटा दिया है। सोया पर तीन फीसदी आयात शुल्क था। बीजिंग ने यह फैसला अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियां तय करने के बाद लिया है। ट्रंप ने सोया सहित 50 अरब डॉलर के अमरीकी उत्पादों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया है। मिश्रित आहार बनाने के लिए सोया महत्वपूर्ण है, इसलिए अमरीका से आने वाले सोया पर आयात शुल्क बढ़ने से फार्मों में इसकी कीमतें बढ़ने लगतीं तथा मांस और दूध जैसे खाद्य उत्पादों की कीमतें बढ़ने लगतीं।

अपने कदम को सही ठहरा रहे अमरीका-चीन

विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं- अमरीका और चीन के बीच तनाव वाशिंगटन की ओर से चीनी माल पर आयात शुल्क बढ़ाने से तथा दोनों देशों के बीच व्यापारिक युद्ध को रोकने वाली वार्ता के विफल होने से बढ़ गया है। जहां चीन अमरीका से व्यापारिक युद्ध का इच्छुक नहीं है, वहीं चीन ने कहा है कि मुक्त व्यापार को बचाने तथा अपने हितों की रक्षा करने के लिए वह उचित कदम उठाएगा।

Published on: