
नई दिल्ली। देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। आजकल सोशल मीडिया किसी भी काम के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार करने के लिए फेसबुक और ट्विटर का प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाकर नई मुहिम छेड़ी थी, जिसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। सरकार ने इसे 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का रूप शुरू किया था।
लोगों को पसंद आया मोदी का स्लोगन
मोदी सरकार की इस मुहिम के बाद विपक्षी राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' के स्लोगन के देकर विपक्षी पार्टी को जबाव दिया। मोदी सरकार के इस स्लोगन को देश की जनता ने खूब पसंद किया, जिसके बाद बाजार में इसकी टी-शर्ट और कैप बिकना शुरू हो गई। मोदी सरकार के इस स्लोगन से दुकानदारों की चांदी हो गई और बाजार में हर रोज हजारों इस स्लोगन की टी-शर्ट और कैप बिकने लगे। लोगों की इस पसंद को देखकर समक्ष आ गया कि आगे भी देश में लोग पीएम मोदी की सरकार को लाना चाहता है।
CMAI ने दी जानकारी
द क्लोथिंग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज बाजार में यह टी-शर्ट 250 रुपए री बिक रही है और इसको खूब पसंद किया जा रहा है। सीएमएआई ने बताया कि अभी चुनाव शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। चुनावी मौसम में करीब 1000 करोड़ रुपए की चौकीदार टीशर्ट बिकेंगी। 250 रुपए के हिसाब से बाजार में 4 करोड़ टी-शर्ट बिक जाएंगी, जिसमें से 70 फीसदी टी-शर्ट 'मैं भी चौकीदार' की बिक सकती हैं।
2014 में शुरू किया था चायवाला कैंपेन
साल 2014 में भी जब पीएम मोदी ने चुनाव का प्रचार किया था तो वह चायवाला कैंपेन लेकर आए थे। वहीं, इस बार बीजेपी चौकीदार कैंपेन के साथ चुनाव में उतरी है। इस कैंपेन को दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस अभियान को सबसे पहले शुरू किया था। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस कैंपेन को शुरू करके टी-शर्ट बांटना शुरू किया था।
ऑनलाइन मिल रही हैं ये टी-शर्टें
बग्गा ने बातचीत में बताया कि जब राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया तो मैंने अपनी तरफ से टी-शर्ट बनवाए, जिस पर मोदी की तस्वीर के साथ देश का चौकीदार स्लोगन लिखा है। मैंने इस टी-शर्ट को रात 11 बजे से लेकर रात के 3 बजे तेक बांटना शुरू किया। इस टी-शर्ट को मैंने सोसायटी, मॉल, अस्पताल सभी जगहों पर बांटा था, जिसके बाद से ही ये टी-शर्ट बाजार में बिकने लगीं। मैंने गार्ड को ये टी-शर्ट इसलिए दी क्योंकि वो लोग सोसायटी की रक्षा करते हो और मोदी देश के चौकीदार हैं। बाद में एक वेबसाइट ( टीशर्टभैया डॉट कॉम ) बनाकर उसे ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया।
अब तक बिक चुकी हैं इतनी टी-शर्ट
मोदी सरकार ने 16 मार्च को मैं भी चौकीदार कैंपेन को शुरू किया था। उससे पहले ही उन्हें 100-150 टी-शर्ट के ऑर्डर रोजाना मिलते थे। आज के समय में यह आंकड़ा अब 2500 के करीब हो गया है और यह टी-शर्ट कई रंगों में बाजार में मिल रही हैं। बग्गा ने बताया कि यह उनका बिजनेस नहीं है, बल्कि ऑनलाइन बिक्री से जो रकम उन्हें फायदे के रूप में मिलती है, उससे वे असली चौकीदारों को मुफ्त में टी-शर्ट देते हैं। शुरुआत में एक महीने तक बग्गा ने 3 हजार चौकीदारों और 2 हजार के करीब रिक्शाचालकों, रेहड़ी, पटरी वालों को मुफ्त में टी-शर्ट बांटी।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर