अर्थव्‍यवस्‍था

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, बेटी इवांका ट्रंप की महिला फंड को देंगे 700 करोड़ रुपए

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बजट 2020 के प्रस्ताव ने ग्लोबल महिला फंड के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपए) का प्रावधान किया है। इस फंड की ट्रंप की बेटी इवांका हेड करती हैं। ट्रंप प्रशासन ज्वाइन करने के बाद से ही महिलाओं के लिए काम करती हैं इवांका
less than 1 minute read
Ivanka Trump and Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, बेटी इवांका ट्रंप की महिला फंड को देंगे 700 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बजट 2020 के प्रस्ताव ने ग्लोबल महिला फंड के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपए) का प्रावधान किया है। बता दें कि इस फंड की ट्रंप की बेटी इवांका हेड करती हैं। इस बारे में व्हाइट हाउस ने अपनी तरफ से जारी जानकारी में कहा कि आगामी सोमवार को इस बजट के रिलीज होने की संभावना है। इसमें महिलाओं के लिए ग्लोबल डेवलपमेंट एंड समृद्ध पहल के लिए भी फंड का प्रावधान है।


क्या है ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य

इस नए पहल की मदद से करीब 5 करोड़ महिलआों आगामी छह सालों में आर्थिक रूप से समृद्ध करने का लक्ष्य है। इसके लिए स्टेट डिपार्टमेंट, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल व अन्य एजेंसियों की मदद ली जाएगी। साथ ही जॉब ट्रेनिंग, वित्तिय समर्ध व कानूनी या नियामकीय प्रावधान जैसे चलने वाले मौजूदा प्रोग्राम्स का भी सहारा लिया जाएगा। एक अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी को दी गई जानकारी में सूत्रों ने बजट के बारे में बताया।


ट्रंप प्रशासन ज्वाइन करने के बाद से ही महिलाओं के लिए काम करती हैं इवांका

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए 5 मिलियन डॉलर (करीब 350 करोड़ रुपए) का भी प्रावधान है। इसके पहल के तहत सरकारी व गैर-सरकारी निवेश या प्रोग्राम के लिए खर्च किया जाएगा। इसके पहले ट्रंप ने बजट को कम करने का फैसला लिया था। हालांकि, शुक्रवार तक 2020 बजट प्लान के बारे में जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद इवांका ट्रंप अपने पिता के प्रशासन से जुड़ी थी। इसके बाद ही इवांका ने महिला शसक्तिकरण के लिए कई काम कया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on:
08 Mar 2019 08:01 pm