अमरीका व्यापार विवाद में चीन के साथ आगे और बातचीत के लिए तैयार है 28-29 जून को डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग बैठक करेंगे अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन ने शनिवार को यह जानकारी दी
अमरीका शुल्क को आगे भी बढ़ा सकता है
जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के प्रमुखों की बैठक के मौके पर संवाददाताओं से अलग से बातचीत में अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन चेताते हुए कहा कि यदि इस बारे में समझौता नहीं होता है तो अमरीका शुल्कों को आगे बढ़ाएगा।
अमरीकी वित्त मंत्री ने दी जानकारी
म्नूशिन ने जानकारी देते हुए कहा, 'हम एक ऐतिहासिक करार की ओर हैं। यदि वे बातचीत करते हैं और इस करार को उन शर्तों पर पूरा करना चाहते हैं जिनपर हम बातचीत कर रहे हैं तो यह अच्छी बात होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो जैसा राष्ट्रपति ने कहा है कि हम शुल्कों पर आगे बढ़ेंगे।' अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ ओसाका में जी-20 शिखर बैठक में 28-29 जून को बैठक हो सकती है। म्नूशिन ने संकेत दिया है कि इस करार पर कुछ सहमति इसी बैठक में बनने की संभावना है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.