अर्थव्‍यवस्‍था

पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं के सामने कहीं नहीं ठहरता आतंकवाद, इमरान खान के लिए बनेंगी बड़ी चुनौती

अर्थव्यवस्था के हिसाब से देखें तो पाकिस्तान एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में से एक हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 3:23 PM IST
Imran
पाकिस्तान की इन समस्याओं से सामने कहीं नहीं ठहरता आतंकवाद, इमरान खान के लिए बनेंगी बड़ी चुनौती

नर्इ दिल्ली। पाकिस्तान में चुनाव खत्म हो चुकी है। मतगणना लगभग समाप्त हो चुकी है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। वैसे पूर्ण बहुमत किसी पार्टी को नहीं मिला है। लेकिन एक बात तो तय हो गर्इ है कि पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री इमरान खान हो सकते हैं। अगर एेसा हुआ तो उनके सामने देश की आतंकवादी छवि सुधारने के साथ आैर बड़ी चुनौतियां होंगी। अर्थव्यवस्था के हिसाब से देखें तो एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में से एक हैं। एेसे में पाकिस्तान को एशिया में तो मजबूत स्थिति पहुंचाना होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि पाकिस्तान में इमरान को सरकार चलाने के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा?

पाकिस्तान की जीडीपी
इमरान के सामने पाकिस्तान की जीडीपी के स्तर को बेहतर करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। मौजूदा समय में पाकिस्तान की जीडीपी दुनिया में 41वें स्थान पर है। जबकि टाॅप टेन में एशिया के 3 देश मौजूद हैं। जिसमें एशिया की सबसे बड़ी आैर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनाॅमी चीन, दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनाॅमी जापान आैर दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकोनाॅमी भारत है।जबकि पाकिस्तान की सीमाएं भारत आैर चीन के साथ मिलती भी हैं। एेसे में अगर पाक को इन तीन देशों के आसपास भी पहुंचना है तो इमरान को इस मोर्चे पर काफी मेहनत करनी होगी।

गिरता पाक रुपए का स्तर
दूसरी सबसे बड़ी चुनौती होगी पाकिस्तानी करंसी के गिरते स्तर को रोकना। ताज्जुब की बात तो ये है कि पाकिस्तान का रुपया भारतीय रुपए के मुकाबले आधा हो गया है। डाॅलर के मुकाबले पाक रुपए की कोर्इ आैकात नहीं रह गर्इ हैै। हाल ही में पाक करंसी डाॅलर के मुकाबले 20 फीसदी आैर नीचे गिर गर्इ थी। एेसे में इमरान को सोचना होेगा कि गिरती करंसी को कैसे आगे लाया जाए। क्योंकि इमरान के लिए इतना भी आसान नहीं होगा।

पाकिस्तान पर कर्ज
पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शुमार है जिस पर सबसे ज्यादा कर्ज है। फिर चाहे वो अमरीका से लिया गया हो या फिर वर्ल्ड बैंक से। चीन ने हाल ही में उसे एक बार फिर से कर्ज दिया है, लेकिन वो ज्यादा नहीं चलेगा। चीन, अमरीका आैर तमाम देश आैर एजेंसिया इस बात के संकेत दे चुके हैं कि पाक को कर्ज देना अब फायदा का सौदा नहीं है। एेसे में इमरान को कर्ज से निर्भरता को हटाना होगा। खुद कमाना होगा आैर खिलाना होगा।

पाक में बढ़ती महंगार्इ
पाकिस्तान में लगातार बढ़ती महंगार्इ भी इमरान के सामने बड़ी चुनौती होगी। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए आैर डीजल के दाम 119 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। जिसकी वजह से देश में महंगार्इ का स्तर भी बढ़ गया है। एेसे में इमरान को इसे कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने होंगे। जो किसइ चुनौती से कम नहीं है। वहीं दूसरी आेर बेरोजगारी को कम करने के लिए इमरान खान पहले ही एक करोड़ नौकरी देने की बात कर चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अगर इमरान पाक के निजाम बनते हैं तो वो इन चुनौतियों से कैसे पार पाते हैं।

Updated on:
26 Jul 2018, 3:23 PM IST
Published on: