अर्थव्‍यवस्‍था

माल्या के करीबी के ठिकानों पर ईडी का छापा, मिले कई अहम सुराग

ईडी को मिली वी शशिकांत की कई फर्जी कंपनियां फर्जी लेनदेन के माध्यम से रुपया आ रहा था स्वदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 7:45 PM IST
Enforcement Directorate

नई दिल्ली। लंदन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्‍या ( vijay mallya ) के काफी करीब माने जाने वी शशिकांत के ठिकानों पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ( enforcement directorate ) ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार छापेमारी में कई अहम सुराग मिले हैं। शशिकांत रुपयों की हेराफेरी में अलग अलग फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर मार्च 2018 में बेंगलुरु की एक कंपनी को जांच के दायरे में लाया गया। इस कंपनी को विजय माल्या के पूर्व कार्यकारी असिसटेंट द्वारा रन किया जा रहा था। खास बात यह है कि माल्या के साथ कथित संबंधों की वजह से ही इस कंपनी को जांच के दायरे में लाया गया था।

जानकारी के अनुसार यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड किंगफिशर बीयर को विदेशों में कम कीमत में निर्यात करता था। इसके बदले इसे यूएई, मलेशिया और सिंगापुर में खरीदारों को बेच देता था। शिकायतों की मानें तो इससे हुए फायदे को फर्जी लेन देन लेनदेन के माध्यम से माल्या के रोजमर्रा के खर्च और कानूनी खर्चे के लिए स्‍वदेश भेज दिया जाता था। ईडी इसी लेनदेन की जांच में जुटी हुई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
29 Jul 2019, 7:45 PM IST
Published on: