अर्थव्‍यवस्‍था

वित्त मंत्रालय ने आगामी आम बजट के लिए अन्य मंत्रालयों से मांगे सुझाव

वित्त मंत्री अरुण जेटली के अगले बजट भाषण के लिए फाइनैंस मिनिस्ट्री ने सभी मंत्रालयों को भेजा रिमाइंडर।

less than 1 minute read
Nov 22, 2018
वित्त मंत्रालय ने आगामी आम बजट के लिए अन्य मंत्रालयों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने 2019-20 के लिए बजट बनाने का काम पहले से ही शुरू कर दिया है। अब वित्त मंत्री अरुण जेटली के अगले बजट भाषण के लिए फाइनैंस मिनिस्ट्री ने विभिन्न मंत्रालयों से उनकी राय मांगी है। 2019 के आम चुनाव से पहले यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आखिरी बजट होगा।

वित्त मंत्रालय ने मांगा अन्य मंत्रालयों से सुझाव

सभी मंत्रालयों को वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, "कृपया 30 नवंबर 2018 तक अपने विभाग से संबंधित जरूरी सूचना या सुझाव उपलब्ध कराएं।" इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित सामग्री भेजने को भी कहा है जिसे वित्त मंत्रालय के 2019-20 के बजट भाषण में शामिल किया जा सकता है।

2019-20 बजट के लिए मंत्रालय ने स्टील, पावर, हाउसिंग एंड अर्बन डवलेपमेंट और अन्य मंत्रालयों के साथ चर्चा भी की है ताकि वर्तमान वित्त वर्ष के लिए संशोधित व्यय को और अगले वित्त वर्ष के लिए व्यय अनुमान को अंतिम रूप दिया जा सके।

वोट ऑन अकाउंट होगा अगला बजट

बता दें अगर वित्त वर्ष के दौरान अगर आम चुनाव होते हैं तो वोट-ऑन-अकाउंट लाया जाता है। केंद्रीय आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता और जेटली 2019 में अपना लगातार छठा बजट पेश करेंगे जो कि वोट ऑन अकाउंट होगा। वोट-ऑन-अकाउंट के लिए लोकसभा से अनुमति मिलती है।

ये भी पढ़ें

RBI और सरकार के बीच गहराया मतभेद, कैपिटल रिजर्व को लेकर चल रहा विवाद
Published on:
22 Nov 2018 04:38 pm
Also Read
View All