अर्थव्‍यवस्‍था

फरवरी में 9 फीसदी घटा भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज, पहुंचा 2.81 अरब डॉलर

फरवरी में भारतीय कंपनियों का घटा विदेशी कर्ज 9 फीसदी की गिरावट के साथ 2.81 अरब डॉलर रहा ऑयल कंपनियों ने फरवरी में 55 करोड़ रुपए जुटाए
less than 1 minute read
indian currency
फरवरी में 9 फीसदी घटा भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज, पहुंचा 2.81 अरब डॉलर

नई दिल्ली। भारतीय कंपनियों का विदेशी लोन फरवरी महीने में 9 फीसदी घटकर 2.81 अरब डॉलर पर आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। घरेलू कंपनियों ने फरवरी, 2018 में विदेशी वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिए 3.1 अरब डॉलर जुटाए थे।


फरवरी में घटा कर्ज

बता दें कि फरवरी में किसी भी कंपनी ने विदेशी बाजार से रुपये वाले बांड मार्ग से धन नहीं जुटाया। आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान पूरा कोष अपने आप मंजूर मार्ग से जुटाया है। ऑयल इंडिया ने विदेशी निवेश के लिए 55 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।


ऑयल कंपनी ने जुटाए 55 करोड़

वहीं, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कार्यशील पूंजी कर्ज के रूप में 40 करोड़ डॉलर, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने उप ऋण ( सब-लेंडिंग ) के लिए 40 करोड़ डॉलर जुटाए और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने उप ऋण के लिए 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।


घटा विदेशी कर्ज

इसके साथ ही टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस ने 20 करोड़ डॉलर, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी ने 14.07 करोड़ डॉलर ओर बार्कलेज ग्लोबल सर्विसेज सेंटर ने 13.01 करोड़ डॉलर जुटाए।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Updated on:
30 Mar 2019 11:15 am
Published on:
29 Mar 2019 04:49 pm