अर्थव्‍यवस्‍था

सरकार ने महंगा किया ताजमहल सहित इन एेतिहासिक इमारतों का दीदार

अगर आपको भी ऐतिहासिक स्‍मारकों का दीदार करना पसंद हैं या फिर आप समय निकाल कर ऐतिहासिक स्‍मारकों को देखने जाने का प्लान बना रहें है।

less than 1 minute read
taj mahal
सरकार ने महंगा किया ताहमहल सहित इन एेतिहासिक इमारतों का दीदार

नई दिल्‍ली। अगर आपको भी ऐतिहासिक स्‍मारकों का दीदार करना पसंद हैं या फिर आप समय निकाल कर ऐतिहासिक स्‍मारकों को देखने जाने का प्लान बना रहें है। तो आपको बता दें की आज से ऐतिहासिक स्‍मारकों का दीदार करना मंहगा होने जा रहा हैं। सरकार ने ऐतिहासिक स्‍मारकों को देखने के लिए पैसे बढ़ा दिए हैं। ताजमहल सहित अन्‍य स्‍मारकों के देखने वाले घरेलू को पर्यटकों 10 रुपए अतिरिक्‍त और विदेशी पर्यटकों को 100 रुपए अतिरिक्‍त देने होंगे।


इतनी बढ़ गई एंट्री फीस

आज से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने 16 स्‍मारकों की एंट्री फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें से छह ग्‍लोबल हेरिटेज साइट्स आगरा और दिल्‍ली में स्थित हैं। 1 अगस्‍त को संस्‍कृति मंत्रालय (मिनिस्‍ट्री ऑफ कल्‍चर) ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी थी। आज से अगर विदेशी पर्यटकों या अन्‍य स्‍मारकों का दीदार करना है तो 1100 रुपए देने होंगे। तो वहीं घरेलू पर्यटकों को अब 40 रुपए की जगह 50 रुपए देने होंगे।


कैशलेस भुगतान पर इतना मिलेगा डिस्‍काउंट

सरकार ने ऑनलाइन कैशलेस भुगतान के जरिए टिकट लेने पर डिस्‍काउंट देने का फैसला किया हैं। ऐसे में अगर भारतीय पर्यटकों कैशलेस भुगतान के जरिए टिकट लेगें तो उन्हें 5 रुपए का डिस्‍काउंट मिलेगा। तो वहीं विदेशी पर्यटकों को ए और बी श्रेणी के स्‍मारकों के दीदार के लिए 50 रुपए प्रति टिकट का डिस्‍काउंट मिलेगा।

‘ए’ और ‘बी’ श्रेणी के स्‍मारक

बता दें की ‘ए’ श्रेणी के स्‍मारकों में ताजमहल, फतेहपुर सिकरी और आगरा फोर्ट शामिल हैं। जबकि ‘बी’ श्रेणी के स्‍मारक है अकबर का मकबरा सिकंदरा, मरियम का मकबरा सिकंदरा, राम बाग, इत्‍माद-उद-दौला और मेहताब बाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

Updated on:
08 Aug 2018 12:07 pm
Published on:
08 Aug 2018 11:54 am