सरकार के पास एक्सपोर्टर्स का कुल 20,000 कराेड़ का रिफंड अटका है। सरकार इसे जल्द से जल्द अब एक्सपोर्टर्स को रिफंड करने की कवायद में लगी है।
नर्इ दिल्ली। सरकार अब एक्सपोटर्स को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार के पास एक्सपोर्टर्स का कुल 20,000 कराेड़ का रिफंड अटका है। सरकार इसे जल्द से जल्द अब एक्सपोर्टर्स को रिफंड करने की कवायद में लगी है। सरकार इसकी वापसी के लिए 31 मर्इ से 14 जून क स्पेशल फास्ट ट्रैक के पखवाड़े की शुरूअात करने वाली है। इस दौरान केन्द्र व राज्य जीएसटी अधिकारी एक्सपोर्टर्स के फंसे हुए रिफंड को लौटाने का काम करेंगे। जीएसटी की आधिकारिक ट्वीटर हैंडल में कहा गया है कि, सरकार 30 अप्रैल या उससे पहले के सभी रिफंड आवेदनों को इस पखवाड़ें में निपटाने का काम करेगी।
इसके लिए चार ट्वीट के जरिए सरकार ने जानकारी दी है। 31 मर्इ से 14 जून के बीच राज्य आैर केन्द्र अधिकारी एक्सपोर्टर्स के जीएसटी रिफंड करने का काम करेंगे। इसके दौरान 30 अप्रैल के पहले सभी रिफंड को क्लियर किया जाएगा।
नकदी संकट का सामना कर रहे एक्सपोर्टर्स
एक्सपोर्टर्स के कुल 20,000 रिफंड अटकने के बाद अब उनके लिए बड़ा नकदी संकट पैदा हो गया है। एक्सपोर्टर्स के मुख्य संगठन फेडरेशन आॅफ इंडियन एक्सपोर्ट आॅर्गेनाइजेशन (फियो) ने कहा गया है कि, एक्सपोर्टर्स का सरकार के पास करीब बीस हजार करोड़ रुपए रिफंड के तौर पर अटका हुआ है। फियो के अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया कि जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया काफी धीमी हो गर्इ है। आैर इसके लिए फेडरेशन ने वित्त मंत्री के पत्र लिखकर इस समस्या पर ध्यान देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वजह से बहुत सारे एक्सपोर्टर्स इनकम टैक्स क्रेडिट तक नहीं फाइल कर पर रहे हैं। उन्हें आॅनलाइन वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले भी चलाया जा चुका है जीएसटी रिफंड के लिए अभियान
सरकार ने इसके पहले भी मार्च माह में जीएसटी रिफंड करने के लिए फास्ट ट्रैक पखवाड़े का आयोजन किया था। इस दौरान एक्सपोर्टर्स को कुल 17,616 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड को क्लियर किया गया था।